फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   removed from kashmir 370.

अनुच्छेद 370 हटाने पर जश्न, बांटी मिठाइयां

Mon, 05 Aug 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
removed from kashmir 370.
रूधौली क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकालते युवक। - फोटो : BASTI
अनुच्छेद 370 हटाने पर जश्न, जिले में बंटी मिठाइयां
विज्ञापन

बस्ती। मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष अधिकार देने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया। जैसे ही इसकी खबर न्यूज चैनलों व अन्य माध्यमों से पहुंची ढोल नगाड़ों की थाप पर लोग थिरकने लगे। इस दौरान लोगों की जुबां पर चौकीदार शेर है तो शाह सवा शेर है के नारे गूंज रहे थे।
सरकार के इस फैसले पर राज्यसभा में भले ही दिनभर हंगामा रहा लेकिन जिले में शहर से गांवों तक लोग एक दूसरे को बधाई के साथ मिठाइयां खिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुरानी बस्ती सहित अनेक स्थानों पर पटाखे फोड़े व मिठाई बांटी। पवन ने कहा कि सरकार का फैसला सराहनीय है। जनता से किए वादे को पूरा किया है। हिंदू युवा वाहिनी की ओर से न्याय मार्ग के समीप पटाखे फोड़ेकर मिठाई बांटी गईं। भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य अभिनव उपाध्याय के साथ सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई। राजन ठाकुर, कुंदन लाल वर्मा, ओम प्रकाश ठाकुर, कात्यानी पांडेय, अनिल पांडेय उपस्थित रहे। वहीं, टिनिच में विभिन्न संगठनों ने पटाखे फोड़ कर मिठाइयां बांटी। अजगैवाजगंल युवक मंगल दल के अध्यक्ष प्रभात त्रिपाठी, ओम पब्लिक कांवेंट के प्रबंधक राजेश जायसवाल, नेहरु इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य विनय सिंह, भाजपा के सामंत सिंह ने मिठाई बांटी।
विज्ञापन

भारतीय हिंदू सेवक संघ के मंडल अध्यक्ष जितेंद्र अग्रहरि ने टिनिच बाजार में मिठाई बांटी। इस दौरान गोपाल सिह, अवधेश तिवारी, पंडोही मौर्य, विजय पाठक, अंकित कसौधन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्रमजोत में मलौली, गोसाई, छावनी खत्मसराय, पटकापुर, बस्थनवा, सैनिक ग्राम पचवस में ग्रामीण व भूतपूर्व सैनिकों ने लड्डू बांटकर भारत माता की जय के नारे लगाए। भाजपा, शिवसेना, हिंदू युवा वाहिनी, भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता सुधाकर तिवारी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य संतोष सिंह, पतिराम यादव, स्वर्णकार संघ के कोषाध्यक्ष विपिन सोनी, समरजीत यादव, संत कुमार शुक्ला मौजूद रहे।
सल्टौआ में लोगों ने खुशी जाहिर कर प्रधानमंत्री व अमित शाह के कुशल नेतृत्व की सराहना की। इस मौके पर चंद्रभान गुप्त, कृपाशंकर श्रीवास्तव, रामनिवास गिरि, ओमप्रकाश शुक्ल, रवींद्र शुक्ल, दिनेश दूबे, आदि मौजूद रहे।
रुधौली में भारतीय जनता युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान सुजीत सोनी, आदित्य दुबे, अनिल वर्मा, दीपक सोनी, विनय सोनी, सुभाष आदि मौजूद रहे।
------------
टीवी पर डटे रहे ग्रामीण
भानपुर। कश्मीर मुद्दे पर बड़ा फैसला होने की जानकारी होते ही सोमवार सुबह से ही लोग टीवी पर नजर गड़ाए रहे। चैनलों पर जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 की खत्म किए जाने की खबर पर लोग सड़कों पर आकर भारत माता की जयकारे लगाने लगे। सेवानिवृत जिला लेखा परीक्षा अधिकारी रामराज सिंह, व्यापार मंडल के सदस्य सुरेश गुप्ता व भाजपा नेता उदय प्रताप सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह ने लोगों को मिठाइयां बांटी। सुनील जायसवाल, अनिल सिंह, मनीष कुमार यादव, रिपुदमन सिंह मौजूद रहे। वहीं, हियुवा कार्यकर्ताओं ने जिलामंत्री जितेन्द्र यादव के नेतृत्व में मिठाई बांट कर खुशी जताई। इस मौके पर अरूण कुमार, अश्वनी कुमार, लालेन्द्र भट्ट, दिलीप कुमार, राम मिलन वर्मा मौजूद रहे। भानपुर कस्बे में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलराम सिंह राहुल के नेतृत्व मे खुशी मनाई।
जम्मू में तैनात रहे पूर्व सैनिकों का छलका दर्द
कहा-पाक आर्मी बरसाती है गोला
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाए जाने की खबर पर पूर्व सैनिकों के चहरे पर खुशी की चमक दिखाई दी। इस दौरान तैनाती के दौरान पाक की ओर से किए गए गोलबारी की याद ताजा हो गई।
बैद बड़ेरिया गांव निवासी भारतीय सेना के पूर्व हवलदार दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि कारगिल युद्ध के बाद वर्ष 2000 से 2004 तक तैनात रहे। उस समय कश्मीर के हालात खराब थे। चारों तरफ से आतंकी हमले की आशंका बनी रहती थी। लेकिन अब मोदी सरकार के आने के बाद वहां सुधार हुआ है।
पगार गांव निवासी व भारतीय थल सेना से सेवानिवृत्त सूबेदार प्रदीप मिश्रा ने कहा कि केंद्र सरकार के निर्णय ने दिल को छू लिया है। वह लगभग 10 सालों तक कश्मीर में तैनात रहे। उस समय कर्फ्यू जैसा माहौल रहता था। सरकार के इस निर्णय से बड़ी खुशी मिली है।

------------------
विपक्षी दलों के जिलाध्यक्षों ने साधी चुप्पी
- एक तरफ जहां सरकार के इस फैसले से पार्टी सहित अन्य लोगों में खुशी की लहर है। तो दूसरी तरफ कुछ विपक्षी दलों के जिलाध्यक्ष चुप्पी साधे हुए हैं। अनुच्छेद 370 की समाप्ति वाले प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया भी देने से बचते रहे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राज कपूर यादव ने कहा कि पार्टी की ओर से जारी बयान में उनकी सहमति होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय व बसपा जिलाध्यक्ष प्रेम सागर ने भी यही बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed