फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   refuses gang rape; police claimed husband accused

गैंगरेप से इन्कार, पुलिस ने पति को ही दोषी माना

Fri, 16 Oct 2015 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Updated Fri, 16 Oct 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
नगर थाना क्षेत्र में हाइवे पर तिलकपुर गांव के पास 14 सितंबर की रात
विज्ञापन
लहूलुहान हालत में मिली महिला के साथ गैंगरेप की बात नकारते हुए पुलिस ने महिला की उस हालत के लिए पति को ही दोषी बताया है।

 चरित्र पर शक को लेकर कहासुनी होने के बाद महिला घर छोड़ आई थी। पीछा करते पहुंचे पति ने हाइवे पर उसे बुरी तरह पीटते समय नाजुक अंगों पर भी गंभीर प्रहार किए और हालत बिगड़ने पर पति-पत्नी ने इसे गैंगरेप का मामला बता दिया था।

बृहस्पतिवार को मामले का खुलासा करते हुए एसपी कृपाशंकर सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या महिला की बात सही लगी लेकिन इलाज के दौरान डॉक्टरों को रेप के मुकाबले हमले की नीयत से चोट पहुंचाने के संकेत मिलने पर पति और पत्नी से अलग-अलग पूछताछ की गई।

 सख्ती के बीच पति ने चरित्र पर शक के कारण महिला को हाइवे पर बेरहमी से पीटने के बाद खुद के बचाव के लिए वापस घर आकर लेट जाने की बात कबूल की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिय गया। अदालत में पेशी के बाद उसे जेल आरोपी पति राघव को जेल भेज दिया गया।

पुलिस की मानें तो 14 सितंबर की रात पति के बर्बर रवैये के कारण बुरी तरह लहूलुहान होने की वजह से महिला लंबे समय अर्द्धचेतन हालत में रही। शिनाख्त के आधार पर घर पहुंची पुलिस की सूचना से मौके पर आए पति ने महिला को ट्रक ड्राइवर के जबरदस्ती उठा लेने और दुराचार किए जाने की झूठी कहानी पेश की, जिसपर अर्द्धचेतन हालत में महिला से हामी भरवाने का नाटक करता रहा।

मेडिकल कॉलेज में कई दिन के इलाज के बाद पूरी तरह होश में आने के बाद दिए बयान में महिला ने पति पर ही दरिंदगी का आरोप लगाया। स्वस्थ होने के बाद कोर्ट में बयान कराए तो भी महिला ने यही बात दोहराई, जिसके बाद हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ करने पर उसका पति राघव टूट गया।
विज्ञापन


 सच स्वीकारने के साथ वो सरिया भी बरामद कराई, जिसके इस्तेमाल से पत्नी को इस हालत में पहुंचा दिया था कि मामला गैंगरेप के बाद बर्बरता से हमले का लगने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed