फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Recruitment will be done again on 500 new posts of sports quota: Yogi

खेल कोटे की 500 नए पदों पर भर्तियां फिर निकलेगी : योगी

Wed, 20 Dec 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Recruitment will be done again on 500 new posts of sports quota: Yogi
सीएम योगी 
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यहां सांसद खेल महाकुंभ के उद्घाटन अवसर पर कहा कि मोदी सरकार की मुहिम 142 करोड़ देशवासियों को आगे बढ़ाने की है। हम चेहरा देखकर नहीं विकास कर रहे हैं। सभी के जीवन में परिवर्तन लाने की कोशिश हो रही है। यही वजह है कि मोदी सरकार के साढ़े नौ साल के कार्यकाल में नए भारत का दर्शन हो रहा है।योगी ने कहा कि 500 खिलाड़ियों को यूपी सरकार ने नौकरी दी है। उन्हें डिप्टी एसपी और नायब तहसीलदार तक बनाया गया है। खेल कोटे के तहत 500 नए पदों पर भर्तियां फिर निकलने वाली हैं। सभी नौकरियों में खिलाड़ियों को दो प्रतिशत आरक्षण भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

योगी ने कहा कि मोदी के हाथों में जब सत्ता आई थी तो भारत 11वीं अर्थव्यवस्था के रूप में जाना जाता था। अब दुनिया के बड़े अर्थव्यवस्था वाले देशों में भारत भी शामिल हो गया। हमारा लक्ष्य है कि अगले तीन-चार साल में तीसरी अर्थव्यवस्था वाला देश भारत बने। इसमें हम सभी का सहयोग होना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की देन है कि गोरखपुर में एम्स और बस्ती में मेडिकल कॉलेज की स्थापना हुई। उन्होंने पिछले मोदी सरकार में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए इन परियोजनाओं को स्वीकृति दी थी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल के क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन लाया जा रहा है। यूपी देश का सबसे बड़ा प्रदेश है। इसे पीछे नहीं होने दिया जाएगा। जिला और ब्लॉक स्तर पर स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। गांवों में खेल मैदान और ओपेन जिम बन रहे हैं। हमारी सरकार ने युवक मंगल दल और महिला मंगल दल के 65 हजार लोगों को खेल किट मुहैया कराया है। 500 खिलाड़ियों को यूपी सरकार ने नौकरी दी है। उन्हें डिप्टी एसपी और नायब तहसीलदार तक बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पदक जीतने वाले खिलाड़ियों का भरण-पोषण सरकार करेगी। खिलाड़ियों, महिलाओं, किसानों की सुरक्षा की ही देन है कि देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है। बस्ती भी इस विकास की दौड़ साथ चल रहा है। मुंडेरवा में चीनी मिल चलती हुई देखने को मिल रही है। उन्होंने खेल महाकुंभ के आयोजक सांसद हरीश द्विवेदी और खिलाड़ियों को बधाई दी। कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रभारी मंत्री राकेश सचान, खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed