फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Real education should create devotion towards heritage, great men and nationalism

Basti News: विरासत, महापुरुष, राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण पैदा करे वही असली शिक्षा

Wed, 10 Sep 2025 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 10 Sep 2025 02:36 AM IST
विज्ञापन
Real education should create devotion towards heritage, great men and nationalism
विद्यालय का ​शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शहर से आठ किमी दूर स्थित बसहवां में मंगलवार को अखिल भारतीय विद्या भारती के अधीन संचालित सरस्वती शिशु मंदिर की नई शाखा की आधारशिला रखी। विद्या भारती और आरएसएस पदाधिकारियों के साथ मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि वही असली शिक्षा है, जो विरासत, महापुरुषों और राष्ट्रीयता के प्रति समर्पण पैदा करे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही ऐसा साधन है, जिससे आगे बढ़ने का अवसर मिलता है। कहा कि देश जब 1947 में आजाद हुआ तो विद्या की इस मूल अवधारणा पर किसी का ध्यान नहीं था। जिन कारणों से देश लंबे समय तक परतंत्र रहा उसके कारकों का समाधान करने के लिए स्वतंत्र भारत में तत्काल कोई उपचार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इन विसंगतियों को दूर करने के लिए नाना जी देशमुख ने गोरखपुर के पक्की बाग में सरस्वती शिशु मंदिर की पहली शाखा की नींव रखी। अब देश में 12 हजार विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हम पूरी प्रतिबद्धता के साथ भारत एवं भारतीयता के प्रति सुयोग्य नागरिक तैयार करें। सुयोग्य नागरिक ही समग्र विकास वाले भारत का लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। हम अपने महापुरुषों, शहीदों, सीमा पर तैनात जवानों के बलिदान को कभी न भूलें। सेना की बदौलत ही हम चैन से रह रहे हैं।
सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कश्मीर से आतंकवाद को समाप्त करने के लिए बड़ी योजना बनाई है। अनुच्छेद 370 को खत्म करना इसी का हिस्सा है। हमने भारत के महान सपूत राजा सुहेलदेव का भव्य स्मारक बहराइच में बनवाने के साथ आजमगढ़ में उनके नाम पर विश्वविद्यालय की भी स्थापना की है। यही विरासत और महापुुरुषों का सम्मान है। कहा कि सरकार हर वर्ष अपना बजट प्रस्तुत करती है। लेकिन, उसमें आगामी 5-10 साल के विकास की योजना शामिल रहती है। इसे समझना होगा।

इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र, भाजपा नेता अखंड प्रताप सिंह, भाजपा नेता सिद्धार्थशंकर मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन, डॉ. विमला द्विवेदी, प्रधानाचार्य गोविंद सिंह, प्रबंधक डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह, शैलेष सिंह, डॉ. सौरभ मालवीय आदि मौजूद रहे।

विद्यालय का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

विद्यालय का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed