फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rasoi gas ka advance mila

1.37 लाख परिवारों को मिला रसोई गैस का एडवांस

Thu, 09 Apr 2020 09:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
rasoi gas ka advance mila
1.37 लाख परिवारों को मिला रसोई गैस का एडवांस
विज्ञापन

बस्ती। गरीबों के घर का चूल्हा लॉकडाउन के दौरान भी बुझने न पाए इसकी व्यवस्था केंद्र सरकार ने की है। पहले खाद्यान्न की व्यवस्था की और अब चूल्हे की व्यवस्था के लिए उज्ज्वला योजना के 1.37 लाख लाभार्थियों के खाते में 803 रुपये आ गए हैं। इस धन को निकाल कर संबंधित उपभोक्ता रसोई गैस की बुकिंग कराएगा और उसके घर एजेंसी वितरक के माध्यम से गैस पहुंचाएगा।
हालांकि इस योजना में 1.76 लाख लाभार्थी हैं, मगर 39 हजार लाभार्थियों को अब तक धन नहीं मिल सका है। योजना में पहले चरण के लाभार्थी रसोई गैस लेंगे और फिर पंद्रह दिन बाद ही नई बुकिंग करा सकेंगे। यदि कोई लाभार्थी धन आने के बाद गैस नहीं लेता है तो उसको अगली किस्त में ही इसका लाभ मिलेगा वह भी केवल दो रसोई गैस का लाभ पा सकेगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने व्यवस्थागत ढंग से उज्ज्वला के पात्रों के लिए विभिन्न रसोई गैस एजेंसियों पर गैस उपलब्ध कराने की योजना को अब शुरू कर दिया है। डीएसओ रमन मिश्र ने बताया कि डीएम आशुतोष निरंजन ने यह निर्देश जारी किया है कि लॉक डाउन के दौरान स्वच्छ ईंधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस योजना के अंतर्गत जारी गैस कनेक्शन धारकों को उनके खाते में अग्रिम धनराशि भेजी जा रही है। जिले में 1.37 लाख कनेक्शनधारकों के खाते में गैस रिफिल किए जाने के लिए अग्रिम धनराशि 803 रुपये हस्तांतरित की जा चुकी है। जिससे गैस रिफिल सुलभता पूर्वक हो सके। योजनांतर्गत कोई उपभोक्ता अप्रैल 2020 के एडवांस की धनराशि का उपयोग कर पहला सिलिंडर ले लेता है तो उसके बाद उपभोक्ता के खाते में मई का एडवांस भेजा जाएगा, यह क्रम जून में भी चलेगा। योजना में तीन सिलिंडर ही कनेक्शधारी प्राप्त कर सकेगा। पहला सिलिंडर प्राप्त होने के 15 दिन बाद ही दूसरी बुकिंग होगी। पूरे माह में केवल एक ही सिलिंडर उपभोक्ता को प्राप्त हो सकेगा। एजेंसियां वितरक के माध्यम से घर पर ही सिलिंडर की उपलब्धता सुनिश्चित कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed