फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   raped

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Wed, 20 Jul 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
raped
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन

लालगंज पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
गर्भपात कराने व दहेज की मांग कर शादी से किया इन्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शादी का झांसा देकर लालगंज क्षेत्र की एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गर्भ ठहरने पर गर्भपात कराया गया और दहेज को लेकर शादी से इन्कार कर दिया। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी राजेश यादव समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की तफ्तीश शुरू कर दी गई है।

बाइस वर्षीय युवती ने थाने में तहरीर दी कि कप्तानगंज क्षेत्र के रहने वाले राजेश यादव ने उसके शादी करने का झांसा दिया। इसका फायदा उठाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब वह गर्भवती हो गई तो दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। पीड़िता के मुताबिक उसने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी के घरवाले शादी में दहेज की मांग करने लगे। आरोप है कि इसके बाद राजेश ने परिवारवालों की रजामंदी से शादी से मना कर दिया। लालगंज पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर राजेश के अलावा उसके भाई सुरेश यादव, श्याम बचन, मां कुशलावती समेत आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed