{"_id":"63bb12742d428031ef3fbf25","slug":"rape-accused-arrest-basti-news-gkp463672268","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: घर से बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: घर से बुलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार
Mon, 09 Jan 2023 04:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 04:54 PM IST
सार
पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ ही आरोपी राजू उर्फ मोहम्मद आसिम निवासी पुरैना पांडेय थाना वाल्टरगंज के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित तमाम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष पवन मिश्रा ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
बस्ती जिले के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर आरोपी राजू उर्फ मोहम्मद आसिम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी राजू उर्फ मोहम्मद आसिम डीजे पर डांस करने का काम करता था। इसी कारण उसे विभिन्न मांगलिक कार्यक्रमों में लोग बुलाते थे। इसी सिलसिले में वह पीड़िता के गांव में कई बार आ चुका था। उसके घर पर भी जा चुका था।
12 वर्षीय पीड़िता की मां ने तहरीर में बताया है कि एक जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे वह गांव में आया और उनकी बेटी को घर से बाहर बुलाया। आरोप है कि इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसे इस बारे में किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी होने पर परिजनों ने इसकी सूचना थाने पर शनिवार को दी।