{"_id":"62911ba0f745cf1af5265102","slug":"rajya-information-commisnor-has-81-cases-hearing-basti-news-gkp438375076","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य सूचना आयुक्त ने की 81 मामलों की सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य सूचना आयुक्त ने की 81 मामलों की सुनवाई
विज्ञापन

बस्ती। राज्य सूचना आयुक्त रचना पाल ने शुक्रवार को जन सूचना अधिकार अधिनियम-2005 के तहत विभिन्न विभागों से संबंधित 81 मामलों की सुनवाई की। निर्देश दिया कि जन सूचना अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदन पत्र पर बिंदुवार सूचना उपलब्ध कराई जाए।
राज्य सूचना आयुक्त कलेक्ट्रेट सभागार में जनसूचना की सुनवाई कर रही थीं। कलेक्ट्रेट सभागार में सुनवाई के दौरान पाया कि कुछ विभागों ने सूचना न देकर केवल आख्या उपलब्ध कराई है। निर्देश दिया कि सूचना उपलब्ध कराने के दौरान आवश्यक प्रपत्र संलग्नक के रूप में लगाए जाएं। निर्देश दिया कि प्रत्येक जनसूचना अधिकारी अपने कार्यालय में एक रजिस्टर रखेंगे, जिसमें जनसूचना आवेदन पत्र की प्राप्ति एवं उसके निस्तारण से संबंधित विवरण क्रमवार, तिथिवार अंकित किया जाएगा। यदि कोई आवेदन पत्र विभाग से संबंधित नहीं है, तो पांच दिन के भीतर संबंधित विभाग को वापस कर दिया जाए। इस मौके पर एडीएम अभय कुमार मिश्र, एएसपी दीपेंद्रनाथ चौधरी, सीएमओ डॉ. चंद्रशेखर, एसडीएम सदर सूरज यादव, डीडीओ अजीत श्रीवास्तव, डीपीआरओ एसएस सिंह आदि मौजूद रहे।