फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rain

देर शाम बूंदाबांदी से बढ़ी ठंड

Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
rain
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदल रहा है मौसम, आज भी बादल छाए रहेंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। चार दिनों से हल्के बादल छाए रहने के बाद बृहस्पतिवार देर शाम करीब 6.30 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे रात में ठंड बढ़ गई। दूसरी ओर बूंदाबांदी से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

मौसम का मिजाज हर रोज बढ़ रहा है। दिन में कभी चटख धूप तो कभी बदली छा रही है। जिससे रबी सीजन को लेकर किसानों की चिंता बढ़ रही हैं। प्रगतिशील किसान धौरहरा के परमानंद सिंह और मड़वानगर के भृगु चौधरी ने बताया कि गेहूं की बुआई के लिए खेत की सिंचाई कर छोड़ दिया है। रोज-रोज बूंदाबांदी के कारण खेत जुताई योग्य नहीं हो पा रहे हैं। इससे गेहूं की बुआई में देर हो रही है। देर से तैयार होने वाली प्रजाति के धान की फसल अभी काटकर खेत में सूखने के लिए पड़ी है। बारिश का पानी पड़ने से धान काले पड़ जाएंगे। जिससे उपज की गुणवत्ता भी प्रभावित होगी। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी हो रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को आंशिक बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed