{"_id":"625853cca5bf527907785e0a","slug":"raily-basti-news-gkp4333793172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली
प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंसी
गौर। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली जा रही है। बृहस्पतिवार को गौर ब्लॉक के अंग्रेजी माध्यम आदर्श प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम के बच्चों ने रैली निकालकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक कर नामांकन कराने के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम सजन यादव ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। स्कूलों के बच्चों ने नारा लगाते हुए कहा कि एक भी बच्चा छूटा, तो संकल्प हमारा छूटा, शिक्षित नारी घर-घर की उजियारी, हर घर में चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा आदि नारा लगाकर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। प्रधानाध्यापक राम सज्जन यादव ने कहा कि कॉन्वेंट स्कूल से बेहतर ढंग से आदर्श प्राथमिक विद्यालय मुसहा प्रथम को सुसज्जित ढंग से सजाया गया है। जहां बच्चों के लिए पुस्तकालय, कंप्यूटर, प्रोजेक्टर की सुविधा है। विद्यालय का व्हाट्सएप ग्रुप, योग्य एवं प्रशिक्षित अध्यापकों से पठन-पाठन कार्य कराया जा रहा है। इसके साथ ही बच्चों के लिए कई अन्य तरह की सुविधाएं उपलब्ध हैं। रैली मुसहा बेलसड,जलेबी गंज बाजार,भैंसा राजा होते हुए विद्यालय पहुंचकर समाप्त हुई। इस मौके पर सहायक अध्यापक पाकीजा सिद्दीकी, दशरथ नाथ पांडेय, जगदीश कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, शिक्षामित्र विमला, विजय कुमार, शंकराचार्य, अध्यक्ष फूलचंद्र यादव, प्रधान दिनेश श्रीवास्तव, राम रती और मंजू आदि मौजूद थे।