{"_id":"65ee1ffddc410320b8091bb6","slug":"railways-will-run-two-special-trains-basti-news-c-207-1-sgkp1004-112798-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: होली पर मुंबई के लिए रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: होली पर मुंबई के लिए रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेन
Mon, 11 Mar 2024 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 11 Mar 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
15 मार्च से शुरू होगा दोनों ट्रेनों का संचालन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रेल प्रबंधन होली में होने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दिल्ली के बाद अब मुंबई के लिए दो स्पेशल ट्रेनों के संचालन को मंजूरी दी है। एक ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 15, 22 व 29 मार्च को चलेगी तो दूसरी बांद्रा टर्मिनस से 23 व 30 मार्च को चलेगी।
स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन नंबर 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 15, 22, एवं 29 मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12.15 बजे प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 01124 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक होली विशेष गाड़ी 16, 23 एवं 30 मार्च को बस्ती से प्रस्थान करेगी।
इसके अलावा ट्रेन नंबर 05053/05054 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर होली विशेष गाड़ी गोरखपुर से 22 और 29 मार्च चलेगी। जबकि बांद्रा टर्मिनस से 23 एवं 30 मार्च को इसका संचालन होगा। तीनों गाड़ियां बस्ती, मनकापुर, गाेंडा रेलखंड से संचालित होंगी।