फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rail track youth dead body

गौर में रेल पटरी पर मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव

Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
rail track youth dead body
रेल पटरी पर मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन

गौर। रेलवे स्टेशन से एक किमी पूरब चकचई ओवरब्रिज के पास सोमवार को सुबह रेलवे पटरी पर एक 40 वर्षीय युवक शव बरामद हुआ है। शव की जानकारी होते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची गौर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। गौर पुलिस के अनुसार युवक की पहचान गोंडा जिले के खोडारे थाना क्षेत्र के ग्राम सुकरौली निवासी अब्दुल हकीम के रूप में हुई।

उपनिरीक्षक जगन्नाथ यादव ने बताया कि जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। जिस पर परिजनों ने घटनास्थल पहुंचकर युवक की पहचान अब्दुल हकीम के रूप में की। बताया कि परिजनों के अनुसार वह रविवार को शाम अल्लीपुर बाजार में थे। उसके बाद वह लौट कर घर वापस नहीं आये तो खोजबीन करना शुरू किया गया, लेकिन रात में उनका कहीं पता नहीं चला और वह कैसे गौर रेलवे स्टेशन के पास पहुंच गया। यह बात समझ में नहीं आ रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed