फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   rail track broken00

लाल झंडी दिखाकर रोकी पुरबिया एक्सप्रेस

Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
basti Published by: राकेश पांडेय Updated Tue, 12 Mar 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
rail track broken00
टूटा हुई रेल की पटरी। - फोटो : amar ujala
बस्ती/गौर। गोरखपुर-गोंडा रेलखंड के गौर और बभनान रेलवे स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह कीमैन की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा होते-होते बच गया। पटरी टूटी होने की सूचना पाते ही गेटमैन ने लाल झंडी दिखाकर पुरबिया एक्सप्रेस ट्रेन को रोक लिया। बाद में प्लेट बांधकर ट्रेन को आगे रवाना किया।
विज्ञापन

गौर और बभनान रेलवे स्टेशन के बीच किलोमीटर संख्या 594/8-6 रामापुर गांव के पास डाउन रेलवे लाइन में फ्रैक्चर था। पुरबिया एक्सप्रेस बभनान की तरफ से गोरखपुर आ रही थी। कीमैन मेहीलाल रेलवे लाइन का निरीक्षण करते हुए उस स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने रेलवे लाइन टूटी देखकर इसकी सूचना तत्काल 218 सी गेटमैन रामभवन यादव को दी। सूचना मिलते ही गेटमैन ने फौरन लाल झंडी दिखाते हुए एक्सप्रेस ट्रेन को रोक लिया और बड़ा रेल हादसा होने से बचा लिया। इस दौरान ट्रेन करीब 45 मिनट तक खड़ी रही। बाद में मेहीलाल ने टूटी पटरी में प्लेट बांधकर धीमी गति से आगे के लिए ट्रेन को रवाना किया। स्टेशन मास्टर गौर एएन त्रिपाठी ने बताया कि रेलवे कीमैन की सूझबूझ से बड़ा रेल हादसा होने से बच गया। दिनभर रेल कर्मचारी रेलवे लाइन को ठीक करने में लगे रहे। शाम तक डाउन लाइन की ट्रेनों को काशन पर चलाया गया। इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि पटरी में फ्रैक्चर था। लेकिन कर्मचारियों ने उसे तत्काल ठीक कर लिया है। रेल यातायात बहाल है। इस समय गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है, तो ऐसे में लाइन फ्रैक्चर हो सकती है। इसके लिए रेल निरीक्षण और पेट्रोलिंग करने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


आधा दर्जन ट्रेनों का आवागमन बाधित रहा
बभनान। रामापुर गांव के समीप पटरी टूटने से कई ट्रेनें काशन पर चलाई गईं। आनंद विहार से सहरसा जाने वाली पुरबिया एक्सप्रेस मंगलवार सुबह 6:38 बजे बभनान से डाउन ट्रैक से रनथ्रू निकली लेकिन गौर के कीमैन मेहीलाल को निरीक्षण में रेल लाइन के फ्रैक्चर होने का पता चल गया। लाल झंडी देखने के बाद ट्रेन रुकने के दौरान इंजन के तीन पहिए आगे निकल चुके थे। बाद में पीछे किया गया। इसके बाद काशन पर ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। नई दिल्ली से सहरसा जाने वाली वैशाली एक्सप्रेस, लखनऊ पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस, हिसार से गोरखपुर जाने वाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस, काठगोदाम हावड़ा एक्सप्रेस, सत्याग्रह एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित हुईं। बभनान के रेलवे स्टेशन अधीक्षक राघवेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि लगभग दर्जनभर ट्रेनें प्रभावित हुईं हैं। ब्लॉक लगाकर पटरी को सही कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed