फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR against four in the case of 1017 suspicious driving licenses.

Basti News: 1017 संदिग्ध डीएल मामले में चार पर एफआईआर

Thu, 03 Sep 2026 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
FIR against four in the case of 1017 suspicious driving licenses.
बस्ती। परिवहन कार्यालय में 1017 संदिग्ध ड्राइविंग लाइसेंस के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। परिवहन विभाग ने सेवा प्रदाता कंपनी के चार कर्मचारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिवहन कार्यालय में फर्जी और नियम विरुद्ध तरीके से ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने का मामला सामने आया था।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त के निर्देश पर गठित जांच समिति ने डाटा और अभिलेखों की जांच की तो 1017 लाइसेंसों का बैकलॉग प्रथमदृष्टया कूटरचित प्रतीत हुआ। जांच में इन लाइसेंसों की स्क्रूटनी सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारियों की ओर से बिना समुचित अभिलेखीय परीक्षण के किए जाने की बात सामने आई।
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट के आधार पर वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) माला बाजपेयी ने सेवा प्रदाता कंपनी के कर्मचारी पंकज यादव, प्रवीण यादव, अभय पांडेय और सुफियान अहमद के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निलंबित हो चुके हैं सभी 1017 लाइसेंस : वरिष्ठ सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) माला बाजपेयी ने बताया कि जांच के बाद सभी 1017 संदिग्ध ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं। इनके निरस्तीकरण की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

परिवहन विभाग ने जांच रिपोर्ट में सेवा प्रदाता कंपनी के संबंधित कर्मचारियों की भूमिका को प्रथमदृष्टया गंभीर मानते हुए उनके खिलाफ संगठित तरीके से और दुरभिसंधि के तहत कृत्य किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed