फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Purwanchal Development Board meet organised

सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी

Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Purwanchal Development Board meet  organised
विकास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी : नरेंद्र सिंह
विज्ञापन

बस्ती। पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने कहा कि अधिकारी सरकार की मंशा के अनुरूप विकास कार्यों को तेजी से लागू करें। आम जनता को योजनाओं का लाभ दिलाएं तथा उनके समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।
पूर्वांचल विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह बुधवार को आयुक्त सभागार में बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बस्ती मंडल के अलावा पूर्वांचल के आठ मंडल एवं 28 जिलों के समग्र विकास की चर्चा हुई। डीएम प्रियंका निरंजन ने सभी सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें आश्वस्त किया कि सरकार की मंशा के अनुरूप विभागीय अधिकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करेंगे। बोर्ड के सलाहकार साकेत मिश्रा ने कहा कि पूर्वांचल के विकास के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करना होगा क्योंकि पूर्वांचल के लोग पूरे भारत में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सांसद जय प्रकाश निषाद ने कहा कि आम आदमी के समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को मौके पर जाना होगा। एमएलसी (प्रयागराज) केपी श्रीवास्तव ने कहा कि विद्युत विभाग में पांच से 15 प्रतिशत लाईन लॉस अनुमन्य है परन्तु यह बस्ती में 42 प्रतिशत से अधिक है, जिसका वित्तीय भार आमजनता को उठाना होता है। बोर्ड के सदस्य राज कुमार शाही (देवरिया), सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल (बस्ती), जितेन्द्र पांडेय (गाजीपुर) , परदेशी रविदास (महराजगंज), विजय शंकर यादव (गोरखपुर), सदस्य ओम प्रकाश गोयल (सोनभ्रद्र), अशोक चौधरी (प्रयागराज) , विजयविक्रम सिंह (अमेठी) ने सुझाव दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर विशेष सचिव नियोजन आरएनएस यादव, निदेशक क्षेत्रीय नियोजन प्रभाग विजय कुमार अग्रवाल, अपर आयुक्त प्रशासन गोरेलाल शुक्ल, संयुक्त विकास आयुक्त पद्मकान्त शुक्ल, अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. चन्द्रप्रकाश कश्यप, महेश शुक्ल, उप निदेशक अर्थ एवं संख्या अमजद अली अंसारी, वरिष्ठ शोध अधिकारी राजेश सिंह लोधी एवं तेजई प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed