फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   punjab national bank

Basti News: पीएनबी ने 55 हजार खाते से रद्द की केवाईसी, ग्राहक परेशान

Sat, 19 Aug 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 19 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
punjab national bank
बस्ती। देश के दूसरे सबसे बड़े सरकारी बैंक में शुमार पंजाब नेशनल बैंक से उसके ग्राहक इन दिनों खासे परेशान हैं। बैंक ने बड़ी संख्या में ग्राहकों की केवाईसी यह कहते हुए निरस्त कर दी है कि पासबुक और आधार डाटा एक दूसरे से मैच नहीं कर रहा है। बैंक के अनुसार, करीब 55 हजार ग्राहकों की केवाईसी रद्द की गई है, लेकिन विभिन्न शाखाओं से मिली जानकारी के अनुसार यह संख्या और अधिक बताई जा रही है। जिले में पीएनबी की करीब 22 शाखाएं संचालित की जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि जुलाई के अंतिम सप्ताह में बैंक ने अपने ग्राहकों को मोबाइल पर संदेश भेजकर 31 अगस्त तक अनिवार्य रूप से केवाईसी कराने का फरमान जारी कर दिया। मोबाइल पर मिले संदेश को पढ़कर ग्राहक हतप्रभ रह गए। वह यह नहीं समझ पा रहे हैं कि केवाईसी कराने के बाद भी उन्हें आखिर यह संदेश क्यों भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

ग्राहकों ने बैंक की संबंधित शाखाओं से संपर्क करना शुरू किया तो उन्हें बताया गया कि बैंक पासबुक और आधार में दर्ज उनका नाम, पता आदि विवरण के शब्दों और अक्षरों में भिन्नता है, जिससे उनकी केवाईसी रद्द कर दी गई है। ग्राहक इसे ठीक कराने के लिए अपनी बैंक शाखा में आधार व पैनकार्ड की फोटोकॉपी लगाकर फार्म भर रहे हैं, लेकिन बैंक उनकी केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने में नाकाम साबित हो रहे है। इससे ग्राहकों को परेशान होना पड़ रहा है। सर्वाधिक दिक्कतें बुजुर्ग ग्राहकों को उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्रों से नहीं निकल रहे रुपये
बैंक द्वारा केवाईसी रद्द करने के बाद ग्राहकों को तमाम कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जब तक केवाईसी पूरी थी तब तक वह किसी भी ग्राहक सेवा केंद्र पर अंगूठा लगाकर रुपये निकाल लेते थे। जब से केवाईसी रद्द हुई तब से यह सुविधा बंद हो गई है। अब ग्राहकों को रुपये निकालने के लिए बैंकों में जाकर घंटों लाइन लगानी पड़ रही है। इसके अलावा केवाईसी रद्द होने से लोगों को शासन की योजनाओं से भी वंचित होना पड़ रहा है। उन्हें सम्मान निधि, पेंशन आदि लाभ नहीं मिल पा रहा है।
-------------
इन खातों की रद्द हुई है केवाईसी
बैंक ने उन खातों की केवाईसी रद्द की जो बिना आधार के खोले गए थे, और बाद में आधार की फोटो कॉपी लगाकर खाते को उससे लिंक कराया गया था। बैंक अफसरों का कहना है कि आधार से लिंक कराए गए खातों में ग्राहक का नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि व पते में भिन्नता मिलने पर केवाईसी रद्द की गई है।
---------
ठीक कराना पड़ेगा अभिलेख
ग्राहकों को केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने से पहले अभिलेख में दर्ज नाम, पता आदि को दुरुस्त कराना पड़ेगा। यदि किसी ग्राहक के आधार पर दर्ज नाम, पिता का नाम, पता आदि सही है तो उसे बैंक के समक्ष इस आशय से प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करना होगा कि आधार में उसका डाटा सही है। ऐसे में आधार को सही मानकर बैंक पासबुक में दर्ज विवरण को ठीक किया जाए। तब बैंक इसे ठीक करेगा। अन्यथा यदि आधार में दर्ज विवरण गलत है तो पहले आधार को ठीक कराना पड़ेगा। इसके बाद बैंक में केवाईसी के लिए प्रार्थना पत्र प्रस्तुत करें।
-----------------------------
एक नजर में समस्याएं
- ग्राहक सेवा केंद्रों पर अंगूठा लगाने के बाद भी नहीं निकल रहे रुपये।
- रुपये निकालने के लिए बैंक में लगानी पड़ रही घंटों लाइन।
- केवाईसी न होने पर सरकारी योजनाओं में आर्थिक लाभ से होना पड़ रहा वंचित।
---------------------------
- 10 अगस्त को रुपये निकालने ग्राहक सेवा केंद्र गौरा चमनगंज गया था, केंद्र संचालक ने बताया कि खाते से लिंक आधार को रद्द कर दिया गया है। इसलिए रुपये नहीं निकलेंगे। इसकी दिन बैंक जाकर पासबुक, आधार और पैनकार्ड बैंक में जमा कराया लेकिन अभी तक केवाईसी नहीं हो पाई है।

लक्ष्मण, फूलपुर।
------------------------
- 14 अगस्त को बेटे ने घर पर एक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक का रुपये निकालने के लिए बुलाया तो पता चला कि खाते से लिंक आधार रद्द कर दिया गया है। अब उम्र 80 साल से ऊपर हो गई है और आंखों से भी कम दिखता है। ऐसे में बैंक जाकर केवाईसी कराना संभव नहीं हो पा रहा है।
-घनश्यामा सिंह, कलवारी मुस्तहकम।
--------------------------
मेरा खाता पीएनबी की फेटवा शाखा में है। अभी तक आधार लिंक होने के कारण ग्राहक सेवा केंद्रों पर अगूंठा लगाकर रुपये निकाल लेता था। नौ अगस्त से नहीं निकाल पा रहा हूं। दो दिन पहले बैंक रुपये निकालने गया था। करीब डेढ़ घंटे बाद रुपये निकले। उम्र अधिक होने के कारण घुटनों में दर्द रहता है। ऐसे में अधिक देर तक खड़ा नहीं हो पाता हूं।
-विश्राम, धोबहट
-----------------------
पहले घर के पास से ही रुपये निकाल लेता था। अब करीब 15 दिनों से बैंक ने यह सुविधा बंद कर दी है। बैंक अफसराें ने बताया कि दोबारा केवाईसी कराइए। जबकि सालभर पहले ही केवाईसी प्रक्रिया बैंक जाकर पूरी किया था। करीब 10 दिनों से दोबारा केवाईसी के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा हूं। अभी तक प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है।
-आस मोहम्मद, करमी बुजुर्ग
--------------------------
जिले में करीब 55 हजार ग्राहकों को केवाईसी करानी पड़ेगी। इन ग्राहकों के बैंकपास बुक और आधार में में दर्ज विवरण में तमाम भिन्नताएं पाई गई हैं। 31 अगस्त तक यह प्रक्रिया सभी शाखाओं को अनिवार्य रूप से पूरी करने का निर्देश दिया गया है।
-रविंद्र सिंह,सर्किल अफसर, पीएनबी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed