{"_id":"61ba2eb412668329b228d890","slug":"protested-teachers-basti-news-gkp4200129100","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली: आरपार की लड़ाई की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली: आरपार की लड़ाई की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरानी पेंशन बहाली: आरपार की लड़ाई की चेतावनी
बीआरसी पर शिक्षकों ने धरना देकर किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। पुरानी पेंशन बहाली सहित विभिन्न मांगे पूरी करने के लिए प्राथमिक शिक्षकों ने बुधवार को जिले के सभी बीआरसी पर धरना देकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन दिया। आंदोलनकारी शिक्षकों ने मांगे पूरी नहीं होने पर आरपार की लड़ाई की चेतावनी दी है।
भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार, रामनगर बीआरसी कार्यालय पर प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लाक इकाई की ओर से शिक्षकों ने ब्लाक अध्यक्ष इंद्रसेन मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन कर धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीईओ के प्रतिनिधि को दिया। इस मौके पर अखिलानंद, हरिकृष्ण उपाध्याय, मजहर अब्बास, अब्दुल कयूम, अभिषेक जायसवाल, विमल आनंद, उधम सिंह, प्रमोद प्रजापति, ज्ञानेश्वर प्रसाद शुक्ल, सुरेन्द्र नाथ पांडेय, कन्हैया पटेल, चंद्र प्रकाश, अंगद कुमार आदि मौजूद रहे। बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक अध्यक्ष एवं जिला कोषाध्यक्ष अभय सिंह यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने पुरानी पेंशन, बहाली, शीतकालीन अवकाश के दौरान प्रशिक्षण न कराने सहित 12 सूत्री मांगों के लिए बीआरसी बनकटी पर धरना प्रदर्शन किया। बाद में आईएसबी राम प्रकाश त्रिपाठी को ज्ञापन दिया। इस मौके पर रामरेखा चौधरी, दुर्गेश राव, रामचंद्र शुक्ल, विष्णु दत्त शुक्ला, मोहम्मद इकबाल, मारूफ खान, राघवेंद्र उपाध्याय, नीलम, रुक्मिणी वर्मा, मोनिका दास, राकेश उपाध्याय, चंद्रशेखर, मनीष चौरसिया, अभय सिंह, जैकेस चौरसिया, श्रवण यादव, धर्मेंद्र उपाध्याय, अशीष यादव, महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लाक संसाधन केंद्र पर शिक्षकों ने धरना दिया। ब्लाक अध्यक्ष राम भरत वर्मा के नेतृत्व में बीईओ अशोक कुमार को ज्ञापन दिया गया। राम प्रकाश शुक्ल, विजय प्रकाश चौधरी, बब्बन पांडेय, प्रमोद पासवान, रमेश कुमार विश्वकर्मा, चंद्रशेखर पांडेय, राम प्रकाश शुक्ल, संदेश रंजन, लाल साहब पांडेय, वीरेंद्र शर्मा, कुमार, राजकुमारी, सोनी,पूजा आदि मौजूद रहे। परशुरामपुर प्रतिनिधि के अनुसार, बीआरसी पर धरने में संगठन के जिलाध्यक्ष उदय शंकर शुक्ल ने कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार शिक्षकों की जायज मांगों को न मानकर शिक्षकों का उत्पीड़न कर रही है। प्राथमिक शिक्षक अपनी मांगों के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेगा। धरने को कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात परशुरामपुर बीडीओ कार्यालय पहुंचकर विजय कुमार वर्मा एडीओ कोऑपरेटिव को ज्ञापन दिया। इस मौके पर सतीश शंकर शुक्ल, देवेंद्र कुमार वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, शोभाराम, रवींद्र कुमार, सुनील कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।