फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protested teacher union

कर्मचारी, शिक्षक संगठनों ने निकाला मोटर साईकिल जुलूस

Tue, 05 Oct 2021 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
protested teacher union
कर्मचारी और शिक्षक संगठनों ने निकाला मोटरसाइकिल जुलूस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, मांगे न मानने पर 28 को दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच ने प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर मंगलवार को शिवहर्ष किसान पीजी कालेज के परिसर से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला। शहर के कंपनी बाग, रोडवेज, मालवीय रोड होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मुख्य राजस्व अधिकारी नीता यादव को सौंपा। कहा कि अगर मांगे नहीं मानी गईं तो 28 अक्तूबर को आंदोलन किया जाएगा।

मोटरसाइकिल जुलूस का नेतृत्व कर्मचारी, शिक्षक, अधिकारी एवं पेशनर्स अधिकार मंच के अध्यक्ष चंद्रिका सिंह और अशोक कुमार मिश्रा ने किया। बाइक रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पर पहुंची। कर्मचारियों और शिक्षकों ने अपनी न्यायोचित मांगों को पूरा करने के लिए नारे भी लगाए। कर्मचारियों की मोटरसाइकिल रैली के कारण अनेक स्थानों पर ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस बल लगातार निगरानी करता रहा। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में पुरानी पेंशन को व्यवस्था को लागू किए जाने, रोके गए भत्तों को बहाल करने, पं. दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस चिकित्सा सुविधा को दिए जाने, फील्ड के कर्मचारियों को मोटरसाइकिल भत्ता देने, दैनिक वेतन, संविदा, आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को नियमित किए जाने, कर्मचारियों की वेतन विसंगति को दूर करने, अवकाश नकदीकरण की 300 सीमा को बढ़ा कर 600 दिन किए जाने आदि की मांग की गई है। रैली को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष मस्तराम वर्मा, माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिव पाल सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर महासंघ के अध्यक्ष इं. अभिषेक सिंह, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजीत सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के अध्यक्ष अरुणेष पाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ के अध्यक्ष मनोज यादव, सफाई कर्मचारी के अध्यक्ष अजय आर्य, कोषागार कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अखिलेश पाठक, प्राथमिक शिक्षक संघ के मंत्री बाल कृष्ण ओझा, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम अधार पाल, मंत्री तौलू प्रसाद, दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ अध्यक्ष अशोक सिंह आदि ने भी संबोधित किया। कहा कि कर्मचारी, शिक्षक अपनी मांगों को लेकर अंतिम दम तक संघर्ष जारी रखेंगे। एस्मा लगाने से कोई नहीं डरने वाला है। सरकार मांगों पर कार्रवाई न कर कर्मचारियों, शिक्षकों की आवाजों को दबा रही है, इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चेतावनी दी कि समस्या का निस्तारण न हुआ तो 28 अक्तूबर को बस्ती समेत प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विशाल धरना दिया जाएगा। मोटरसाइकिल रैली में दुर्गेश यादव, संतोष राव, फैजान अहमद, शिव प्रकाश सिंह, प्रवीन श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, सुधीर तिवारी, अमरेश श्रीवास्तव, श्याम करन यादव, चंद्रभूषण प्रताप, राकेश पांडेय, रमाशंकर चौधरी, गिरीश चंद्र चौबे, सुरेश गौड़, आशीष कुमार, मंशाराम, ओंकार सिंह, राम चरन, संतोष शुक्ला, शीतल गुप्ता, राजेश कुमार, रुद्रनरायन, मो. कलीम, विमल आनंद, सभाजीत पाल, शिवपूजन आर्य, राजेश गिरी, कुंवर राकेश सिंह, गिरजेश चौधरी, हरिओम यादव, अखिलेश पांडेय, उमाकांत शुक्ल, रुकुनुद्दीन, संतोष मिश्र, रवि सिंह, अशोक यादव, प्रमोद सिंह, रंजन सिंह, संतोष पांडेय, अश्वनी सिंह, शिवमंगल पांडेय, सुभाष मिश्रा, रघुनाथ पटेल, चंद्रप्रकाश राव, अमरनाथ गौतम, धमेंद्र चौधरी और राम नेवास आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed