फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   protested of online ragistri

ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में कार्यालय गेट पर जड़ा ताला

Tue, 05 Dec 2017 11:34 PM IST
basti
basti Updated Tue, 05 Dec 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
protested of online ragistri
‌‌विराोध्‍ा - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

उत्तर-प्रदेश दस्तावेज लेखक एसोसिएशन तहसील सदर की ओर से ऑनलाइन रजिस्ट्री के विरोध में मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय का मुख्य गेट बंद कर धरना दिया। कहा कि जब तक सरकार इस आदेश को वापस नहीं लेती तब तक दस्तावेज लेखकों का बेमियादी काम रोको आंदोलन जारी रहेगा। संघ के अध्यक्ष अर्जुन प्रसाद यादव का दावा है कि गेट बंद और आंदोलन के चलते एक भी रजिस्ट्री नहीं होने दी गई। बाद में डीएम को सात सूत्री मांग पत्र दिया।

पायलट प्रोजेक्ट में बस्ती को भी शामिल किया गया है। इस योजना में अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री सरकार ने ऑनलाइन करने की व्यवस्था बनाई है। जिले में यह योजना अक्टूबर 2017 से ही लागू होनी थी, इसकी भनक लगते ही दस्तावेज लेखकों ने दबी जुबान से विरोध करना शुरू कर दिया मगर जब इन्हें लग गया कि यह योजना जिले में कभी भी लागू हो सकती है, तो धरने के रूप में विरोध करने लगे। दस्तावेज लेखक के अध्यक्ष अर्जुन यादव और महामंत्री कुमुद बिहारी श्रीवास्तव का कहना है कि ऑनलाइन व्यवस्था लागू हो जाने से जिले के लगभग दो सौ दस्तावेज लेखकों के परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। इस मौके पर दशरथ, जगदीश प्रजापति, संतराम, श्रीकांत, रामचंद्र गुप्त, अफरोज अहमद खान, बिंदु त्रिपाठी, दीनानाथ, हरीश, रामबरन, अकरम, सुरेशचंद्र, प्रदीप पांडेय, अशोक पांडेय, राम बिहारी श्रीवास्तव, रुद्रेश कुमार लाल, राजेंद्र प्रसाद, हरिश्चंद्र सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed