{"_id":"6170501049bc7a42df6497da","slug":"protested-of-advocate-basti-news-gkp413598410","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता की हत्या के विरोध में नहीं किया न्यायिक कार्य, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिवक्ता की हत्या के विरोध में नहीं किया न्यायिक कार्य, प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता की हत्या के विरोध में नहीं किया न्यायिक कार्य, प्रदर्शन
पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुंचे अधिवक्ता, डीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शाहजहांपुर में अधिवक्ता की हत्या व अन्य जिलों में अधिवक्ताओं पर हो रहे उत्पीड़न के विरोध में सिविल बार एसोसिएशन, जनपद बार एसोसिएशन, यंग बार एसोसिएशन, कमिश्नर बार एसोसिएशन ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर दीवानी न्यायालय के गेट पर प्रदर्शन किया। यहां से पैदल मार्च करते हुए अधिवक्ता डीएम कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मजिस्ट्रेट को दिया।
बार काउंसिल ऑफ उप्र के आह्वान पर प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन अधिवक्ताओं ने किया। सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजकिशोर पांडेय व महामंत्री शशि प्रकाश शुक्ल ने कहा कि शाहजहांपुर में जिस तरह से कोर्ट परिसर में अधिवक्ता की हत्या हुई है, इससे अधिवक्ता खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कोर्ट परिसर की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने के साथ ही एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल लागू किए जाने की जरूरत है। संगठन की मांग है कि मृतक के परिवार को 50 लाख का मुआवजा दिया जाए। पूर्व मंत्री उपेंद्रनाथ दूबे ने कहा कि प्रदेश में कई जिलों में अधिवक्ताओं पर हमले हुए हैं। इसे लेकर प्रदेश सरकार को सख्ती दिखानी होगी।
इस मौके पर शेषनाथ पाठक, महेश श्रीवास्तव, टीएन लाल, भानु प्रताप शुक्ल, महेंद्र कुमार पांडेय, राकेश पांडेय, मोती चंद पांडेय, गोपेंद्र गुप्ता, योगेश मिश्र, जितेंद्र मिश्र, राजेंद्र शुक्ल, रामचंद्र राजभर, दिलशाद हसन खां, दीपक वर्मा, फैज उमर, अरविंद दूबे, ऋतुराज पाल, शिवकांत तिवारी, ध्रुव चंद्र चौधरी, रवि प्रताप सिंह, कृष्ण मोहन उपाध्याय, सुखदेव वर्मा, रामसुरेश वर्मा, अजय चौधरी, संजीव कुमार भट्टाचार्य, अश्वनी सिंह, हनुमान सिंह सहित अन्य अधिवक्ता विरोध प्रदर्शन में मौजूद रहे।