फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Protested at the block headquarters

ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना दिया

Mon, 22 Aug 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 22 Aug 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Protested at the block headquarters
डीएम कार्यालय पर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान सगठंन ने अपनी मांगो को लेकर धरना दिया।
ग्राम प्रधानों ने सोमवार को ब्लॉक मुख्यालयों पर धरना दिया। इस दौरान वेतन भत्ते, सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि 14वें वित्त आयोग की धनराशि को खर्च करने की स्पष्ट गाइड लाइन नहीं होने से विकास कार्य प्रभावित है। ग्राम पंचायत की बैठकों का खर्च बढ़ाना, आकस्मिक खर्च की दस हजार रुपये करने, शस्त्र लाइसेंस में वरीयता देने समेत 13 मांगें शामिल हैं। इस दौरान वंशराज गौतम, संतोष यादव, सरोज यादव, चंद्र प्रकाश, कपिल चौधरी, रामप्रताप पटेल, संजय यादव, दिनेश पटेल, कृष्णदेव यादव, भारत चौधरी, राम प्रसाद यादव, दिलीप, अनिल वर्मा, अंबिका आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन

 
गौर ब्लॉक मुख्यालय पर आयोजित धरने में अखिल भारतीय प्रधान संघ के प्रदेश प्रवक्ता सुनील  लाठर ने कहा कि प्रधानों के हक की लड़ाई संघ लड़ेगा। 70  प्रतिशत से अधिक आबादी गांव में रहती है जब तक गांव  का विकास नहीं होगा तब तक आदर्श भारत का सपना अधूरा रहेगा। इसके बावजूद गांवों से चुने गए प्रधानों का अपना हक नहीं मिल पा रहा है। जनता  द्वारा ही चुनकर विधायक व सासंद भी जाते है और सरकार उन्हें वेतन भत्ता, आवास जैसी ढ़ेर सारी सुविधाएं मुहैया कराती है। शीघ्र ही  पूरे प्रदेश के प्रधानों के साथ बैठक करके अगली रणनीति तय की जाएगी। कार्यक्रम का संचालन शैलेष यादव ने किया। इस दौरान डॉ लक्ष्मी नरायन गुप्ता, डॉ  देवेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, बन्दू यादव, रणधीर सिंह, पारसा यादव, राजेन्द्र  सिंह, सब्बू खान, अब्दुल मुत्तलिब, कंचन सिंह, सुनीता सिंह, बुधराम यादव, अली अहमद, सोनू यादव  आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed