{"_id":"6909084c86c865577c03e004","slug":"protest-against-the-poor-condition-of-the-road-basti-news-c-207-1-sgkp1006-146936-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सड़क की बदहाली के खिलाफ प्रदर्शन
Tue, 04 Nov 2025 01:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 04 Nov 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
सल्टौआ ब्लॉक के अजगैवाजगल ग्राम पंचायत मे टूटी सडक निर्माण के लिए प्रदर्शन करते छात्र व अभिभावक
टिनिच। सल्टौआ ब्लॉक की अजगैवाजंगल ग्राम पंचायत में लोक निर्माण विभाग की बदहाल सड़क को लेकर सोमवार को प्रधान चंद्रशेखर चौधरी के नेतृत्व में ग्रामीणों, छात्रों और अभिभावकों ने प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि अजगैवाजंगल–सुकरौली मार्ग पर बजहिया गांव के सामने सड़क की हालत बेहद खराब है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इसका कुछ हिस्सा तो बन गया, लेकिन बगलवा चौराहे से मुख्य सड़क तक लगभग दो किलोमीटर का हिस्सा पूरी तरह जर्जर है। बड़े वाहनों की आवाजाही से सड़क पर गड्ढे बन गए हैं। छात्रों के गिरकर घायल होने की घटनाएं आम हो गई हैं, जिससे बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले आठ सालों से इस सड़क की मरम्मत नहीं हुई। दो माह पहले भी छात्रों ने प्रदर्शन किया था, जिसके बाद विभाग ने केवल सड़क किनारे गिट्टी गिराकर औपचारिकता पूरी कर दी।
ग्रामीणों का आरोप है कि अब ठेकेदार वही गिट्टी उठाकर ले जा रहा है। पीडब्ल्यूडी के जेई सुनील दत्त से पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।