फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Prospect of MDR on UPI raises concerns among 5,000 merchants.

Basti News: यूपीआई पर एमडीआर की आहट से 5000 व्यापारियों की बढ़ी चिंता

Sun, 20 Sep 2026 01:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Prospect of MDR on UPI raises concerns among 5,000 merchants.
बस्ती। यूपीआई से डिजिटल भुगतान करने वाले व्यापारियों की मुश्किलें बढ़ने की आशंका से कारोबारी चिंतित हैं। त्योहारों के सीजन में 15 अक्तूबर से 2,000 से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर 0.4 प्रतिशत मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) लागू होने की घोषणा के बाद व्यापारियों ने इस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि पहले से कम मार्जिन पर कारोबार कर रहे व्यापारियों पर अतिरिक्त शुल्क का बोझ पड़ेगा। जिले में करीब पांच हजार ऐसे व्यापारी हैं जिनका प्रति व्यक्ति लेनदेन 2000 से ऊपर रहता है।
विज्ञापन

बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर व्यवस्था पर पुनर्विचार करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के बजाय शुल्क की व्यवस्था से छोटे और मध्यम कारोबारियों में असमंजस की स्थिति पैदा होगी। कारोबार में मुनाफे का मार्जिन पहले ही सीमित है। ऐसे में यूपीआई भुगतान पर एमडीआर का खर्च व्यापारी को वहन करना पड़ा तो कारोबार की लागत बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed