फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Procession of Guru Granth Sahib started in the city...devotees gathered

Basti News: शहर में निकली गुरु ग्रंथ साहब की शोभायात्रा... उमड़े श्रद्धालु

Thu, 14 Nov 2024 01:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 14 Nov 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Procession of Guru Granth Sahib started in the city...devotees gathered
प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में ​निकाली गई शोभायात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा गांधी नगर में गुरुनानक देव जी का 555 वां प्रकाश पर्व धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। बुधवार को इसकी भव्यता देखने लायक रही। शाम छह बजे के बाद कंपनीबाग गुरुद्वारा से शहर में गुर ग्रंथ साहब की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सजे- धजे ऊंट और पंच प्यारे ध्वज वाहक बनकर सबसे आगे चल रहे थे। उनके पीछे गुरू ग्रंथ साहब की झांकी श्रद्धालुओं के हुजूम के साथ आगे बढ़ रही थी।
शोभायात्रा ज्यों- ज्यों आगे बढ़ी श्रद्धालु जुटते गए। गॉधीनगर में बड़ी संख्या लोग इस यात्रा को देखने के लिए उमड़ पड़े। महिला श्रद्धालु गुरु ग्रंथ साहब की झांकी के आगे- आगे झाड़े लगाकर रास्ता साफ कर रही थी। वहीं कुछ महिलाएं शबद, कीर्तन करते हुए आगे बढ़ रही थी। रास्ते में जगह- जगह यात्रा पर फूलों की वर्षा की गई। इस दौरान पूरा माहौल भक्ति मय बना रहा।
विज्ञापन

यह शोभायात्रा रोडवेज पहुंचकर वापस गॉधीनगर में रात्रि आठ बजे आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान गॉधीनगर मार्ग की एक लेन पर आवागमन प्रतिबंधित हो गया था। जिससे घंटों जाम की भी स्थिति बनी रही। लोग सड़क पर वाहन खड़ा कर यात्रा देखने को आतुर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed