फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Procession-e-Muhammadani taken out on the occasion of Eid Miladunnabi

Basti News: ईद मिलादुन्नबी के मौके पर निकाला जुलूस-ए-मुहम्मदी

Tue, 17 Sep 2024 01:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 17 Sep 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Procession-e-Muhammadani taken out on the occasion of Eid Miladunnabi
- गूंजीं अल्लाहू अकबर और या रसूलल्लाह की सदाएं
विज्ञापन

- जुलूस रोककर जगह-जगह पेश किए नातिया कलाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। इस्लाम धर्म के पैगंबर (संदेश वाहक) हजरत मोहम्मद (सल.) के जन्म दिवस ईद-मीलादुन्नबी के तौर पर मनाया गया। इस दौरान सोमवार की सुबह गांधी नगर से जुलूस-ए-मुहम्मदी निकाला गया। इसमें रसूल की आमद मरहबा, सरकार की आमद मरहबा, अल्लाहू अकबर और या रसूलल्लाह की सदाएं गूंज रहीं थीं। जुलूस को जगह-जगह पर रोका जा रहा था, जहां पर नातिया कलाम व मनकबत पेश की जा रही थी। बुजुर्ग, नौजवान व बच्चे सभी जोश व उत्साह में नजर आ रहे थे।
गांधी नगर स्थित ईदगाह से जुलूस शुरू हुआ, जो गांधी नगर, रोडवेज तिराहा होते हुए दक्षिण दरवाजा पहुंचा। यहां पर अंजुमन मोईनुल इस्लाम पुरानी बस्ती के लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। यहां से जुलूस पांडेय बाजार के लिए आगे बढ़ा। जुलूस के साथ इस्लाम परचम चल रहा था, जिसकी लोगों ने जियारत की। काफी संख्या में नौजवान जुलूस के आगे इस्लामी परचम हाथों में लेकर लहरा रहे थे। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाया गया था। रास्ते के अगल-बगल सब्ज रंग के परचम लहरा रहे थे। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के लिए जगह-जगह चाय व पानी का प्रबंध किया गया था। हुसैनी मिशन गांधी नगर की जानिब से सबील का प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन

मुंडेरवा प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत, ओरवाड़ा, बड़डाड़, कुरियर सहित अन्य जगहों पर बारावफात एवं पैगंबर ईद मिलादुन्नबी के मौके पर जुलूस निकाला गया। नगर पंचायत के नटबाग मस्जिद से जुलूस निकला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के नगर पंचायत सहित पंखोंवारी, अहिरौली, नेवारी महथा, डेल्हापार, मुरादपुर, बानपुर, हिनौता, बरोहिया से जुलूस निकाला गया। मौके पर हाफिज अतहर हुसैन शाही, मो. हफीज, अनवर अली, शकिल, रसीद अहमद, शब्बीर अली आदि मौजूद रहे।
सल्टौआ प्रतिनिधि के अनुसार, बारावफात के अवसर पर क्षेत्र के लक्ष्मणपुर, देईपार, सल्टौआ, खरहरा, विशुनपुर, पचमहोनी, जगतापुर, हसनापुर, चौकवा, गौहनिया आदि इलाकों में जुलूस निकाला गया। मौके पर मो. सफीक, सैफुर्ररहमान, रमजान, सद्दाम्र, नसीमुद्दीन, जैफुल्लाह, नसीम आदि मौजूद रहे।
नगर बाजार प्रतिनिधि के अनुसार, ईद मिलादुन्नबी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। दारुल उलूम अहले सुन्नत नूरुल इस्लाम विद्यालय से जुलूस निकाला गया। मौलाना शमसुद्दीन निजामी ने बताया की हजरत मुहम्मद साहब को दुनिया के लिए रहमत और रोशनी बनाकर भेजा गया। वह अल्लाह के आखरी नबी हैं। इस मौके पर मो. वारिस, जमील अहमद, मो. शकील, इकरा फातमा, शाबान इदरीसी, मुनौव्वर हुसैन, मौलाना अब्दुहई, सरवरे आलम आदि मौजूद रहे।
गायघाट प्रतिनिधि के अनुसार, नगर पंचायत मदरसा जामिया अशरफिया के प्रबंधक डॉ. किताबुल्लाह के नेतृत्व में जुलूस निकाला कर जश्नेईद मिलादुन्नबी मनाया गया। जुलूस क्षेत्र के छरदही, जिभियांव, कुदरहा के विभिन्न गांव में भ्रमण के बाद कुसौरा बाजार में जलसे में तब्दील हुआ।
दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार, पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर क्षेत्र के सिसौनी, खुशहालगंज, विशेषरगंज, गोकुलपुर, रानीपुर लाद, बभरौली, निदूरी, सेमरा, बसंतपुर, बैरागल आदि जगहों से जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के सभी जुलूस दुबौलिया में इकट्ठा हुए और यहां से रामजानकी मार्ग होते हुए बैरागल मदरसे पर पहुंचा। जहां पर फतेहाख्वानी के बाद जुलूस वापस रामजानकी मार्ग से होते हुए दुबौलिया मदरसे पर पहुंचे। यहां शीरनी तकसीम के बाद लोग अपने घरों को लौटे। मौके पर मौलाना मोहम्मद अकरम, कारी इम्तियाज अहमद, फरीद अहमद, कैश मोहम्मद, नबी मोहम्मद, इकबाल अहमद, मोहम्मद अकरम, हैदर अली आदि मौजूद रहे।
पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के पुरैना खास गांव में पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें कप्तानगंज के विधायक कवींद्र चौधरी पहुंचे। लोगों ने उनका स्वागत किया। मौके पर प्रधान मोहम्मद सलीम, रोहित सिंह, सिराज अहमद, चांद बाबू, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद गुलाम, रियाज अहमद, सलाहुद्दीन, रियाज अहमद आदि मौजूद रहे।

वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के देईपार, लपसी, खरहरा जपत्ती, कोइलसा, नेवादा से बड़े ही उत्साह के साथ पैगंबर ईद मिलादुन्नबी पर जुलूस निकाला गया। मौके पर मुबारक खान उर्फ वाले सेठ, हाजी मोहम्मद, रजा खान, अफजल खान, एहसान खान, आलम, अकबर खान, अलीम खान, लियाकत अली, किस्मत अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed