फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Private employee who made credit card arrested in cyber fraud

Basti News: क्रेडिट कार्ड बनवाने वाला निजी कर्मचारी साइबर ठगी में गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 03 Aug 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Private employee who made credit card arrested in cyber fraud
बस्ती। एचडीएफसी व भारतीय स्टेट बैंक का क्रेडिट कार्ड बनवाने वाले निजी कर्मी को साइबर क्राइम थाने और एसओजी टीम ने 6.60 लाख रुपये का गोलमाल करने के मामले में नगर थाने के फुटहिया ओवरब्रिज के पास से शनिवार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गोंडा जिले के कर्नलगंज थाने के घी पुरवा निवासी आरोपी सुशील के कब्जे से आधार कार्ड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, पैन कार्ड, मोबाइल व अन्य सामान बरामद किया है। आरोप है कि बैंकों का क्रेडिट कार्ड जारी करते समय कार्ड नंबर व पिनकोड सुशील अपने पास रख लेता था। बाद में उनमें से किसी भी खाते को एक्सेस करके रुपये निकाल लेता था।
विज्ञापन

साइबर क्राइम थाने के प्रभारी विकास यादव व एसओजी प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि गौर थानाक्षेत्र के बभनान निवासी विकास साहू ने साइबर क्राइम थाने में प्रार्थनापत्र दिया था कि उनके एचडीएफसी बैंक के खाते से 3.55 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई है। केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन की। इलेक्ट्रानिक सर्विलांस, डिजिटल फूटप्रिंट, ओपन सोर्स इंटेलिजेंस टूल्स आदि की मदद से मुख्य आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आरोपी शातिर किस्म का तकनीकी रूप से दक्ष व अभ्यस्त साइबर अपराधी है। अपनी पहचान छिपाने व पुलिस की पहुंच से दूर रहने के उद्देश्य से फर्जी सिम कार्ड व क्रेडिट कार्ड खातों का प्रयोग करता है। उसके खिलाफ साइबर क्राइम के तीन केस दर्ज हैं।

अयोध्या एसबीआई में करने लगा था काम : एचडीएफसी बैंक के क्रेडिट कार्ड से 6.60 लाख का गोलमाल करने के मामले में पकड़ा गया सुशील कितना बड़ा शातिर है, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इतना कुछ कारनामा करने के बावजूद अपनी सेटिंग से अयोध्या के एसबीआई शाखा के क्रेडिट कार्ड सेक्शन में बतौर कर्मी ज्वाइन करके काम करने लगा था। मगर साइबर क्राइम थाने की टीम ने उसे एक्सेस कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed