फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Principal suspended for construction on disputed land

Basti News: विवादित भूमि पर निर्माण कराने पर प्रधानाध्यािपका निलंबित

Thu, 06 Feb 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 06 Feb 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Principal suspended for construction on disputed land
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती । बीएसए अनूप कुमार ने विवादित भूमि पर अतिरिक्त कक्ष निर्माण कराने पर प्रधानाध्यािपक को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने बताया कि प्रधानाध्यािपक विद्यालय की भूमि पर कक्ष का निर्माण न कराकर अन्यत्र करा रही थीं। स्थानीय लोगों के विरोध जताने पर निर्माण कार्य रुक गया था।
दो अतिरिक्त कक्ष के लिए मिली 11 लाख 90 हजार की धनराशि निकाल लेने का भी आरोप है। जबकि निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया।
खंड शिक्षा अधिकारी सदर विनोद कुमार त्रिपाठी ने बीएसए को 30 जनवरी को पत्र देकर अवगत कराया कि प्राथमिक विद्यालय झलहा शैक्षिक सत्र 2023-24 में दो अतिरिक्त कक्ष निर्माण होना था। प्रधानाध्यािपक आशा ने यह नहीं बताया कि कक्ष निर्माण के लिए जो भूमि उपलब्ध है, वह विवादित है। विद्यालय के नाम से वह भूमि भी नहीं है।
विज्ञापन

उनके संज्ञान में लाए बिना कक्ष का निर्माण शुरू करा दिया गया। स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया। इससे निर्माण कार्य ठप हो गया।
वहीं नगर पंचायत गनेशपुर ने भी आपत्ति दर्ज कराई। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि दयाराम चौधरी और सदर बीईओ मौके पर जाकर कक्ष निर्माण के लिए विद्यालय भवन के सामने भूमि चिह्नित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद प्रधानाध्यापक को निर्माण कराने के लिए निर्देशित किया गया। एक माह बाद भी निर्माण नहीं कराया गया।
बीईओ ने बताया कि वह 28 जनवरी को विद्यालय का निरीक्षण करने गए थे, तब पता चला कि प्रधानाध्यापक ने जिस भूमि को कक्ष निर्माण के लिए बताया था उस पर नगर पंचायत एक कक्ष का निर्माण करा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यािपक को दूसरे विद्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed