{"_id":"696be5e9550423bb3804d26d","slug":"preparations-for-republic-daypolicemen-rehearsed-for-the-parade-basti-news-c-207-1-bst1006-151454-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: गणतंत्र दिवस की तैयारी...पुलिसकर्मियों ने किया परेड का पूर्वाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: गणतंत्र दिवस की तैयारी...पुलिसकर्मियों ने किया परेड का पूर्वाभ्यास
विज्ञापन
एसपी ने पुलिस लाइंस में किया परेड का निरीक्षण। स्रोत पुलिस
बस्ती। पुलिस लाइंस में शनिवार को गणतंत्र दिवस की परेड का पूर्वाभ्यास किया गया। पुलिसकर्मियों की टोली ने कदम से कदम मिलाकर परेड की। एसपी अभिनंदन ने परेड का निरीक्षण किया। एसपी ने विभिन्न टोलियों की परेड ड्रिल, मार्च पास्ट, सलामी ग्रहण प्रक्रिया, अनुशासन, वर्दी की एकरूपता, शारीरिक मुद्रा एवं समन्वय का जायजा लिया।
उन्होंने परेड में शामिल पुलिसकर्मियों, रिक्रूट आरक्षियों एवं अन्य बलों की तैयारियों की सराहना की तथा कुछ बिंदुओं पर आवश्यक के निर्देश दिए। पुलिसकर्मियों को वर्दी, जूते, बेल्ट एवं अन्य उपकरण स्वच्छ, दुरुस्त एवं एकसमान रखने के भी निर्देश दिए। मार्च पास्ट में कदमों की एकरूपता, हाथों की स्विंग एवं सिर की मुद्रा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। परेड कमांडर एवं सहायक कमांडरों को अपनी जिम्मेदारियों का पूर्ण निर्वहन करते हुए टोलियों का नेतृत्व सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस दौरान एएसपी श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी, प्रतिसार निरीक्षक, तथा परेड से संबंधित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।