फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Preparation to run contract buses on local routes

लोकल रूटों पर अनुबंधित बसें चलाने की तैयारी

Tue, 27 Jul 2021 10:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
Preparation to run contract buses on local routes
लोकल रूटों पर अनुबंधित बसें चलाने की तैयारी
विज्ञापन

अभी 11 रूटों पर 17 अनुबंधित बसें दे रही सेवाएं
20 नए रूटों को किया चिह्नित, 25 बस चलाने की संभावना
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। ग्रामीण क्षेत्रों की यात्रा सुगम होने की उम्मीद है। बस्ती डिपो की ओर से 20 और अन्य रूटों पर 25 अनुबंधित बसों को चलाने की तैयारी की जा रही है। उम्मीद है कि 15 अगस्त तक चयनित रूटों पर बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय से दिशा-निर्देश का इंतजार किया जा रहा है।

शासन ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर सेवा देने के लिए अधिक से अधिक बसें संचालित करने का निर्देश दे रखा है। इसके लिए अनुबंधित बसों की सेवाएं ली जा रही है। मौजूदा समय में जिले के 11 लोकल रूटों पर 17 अनुबंधित बसों का संचालन किया जा रहा है। वहीं, एआरटीओ व एआरएम के समन्वय से लोकल रूटों का निर्धारण होने के बाद परिवहन निगम के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर को बस्ती के लिए 20 और संतकबीरनगर के लिए 12 मार्गों की सूची भेज दी गई है। इसके लिए क्षेत्रीय कार्यालय से बसों के अनुबंधन की प्रक्रिया पूर्ण होने की प्रक्रिया चल रही है। बसों की उपलब्धता होते ही रूटों पर संचालन शुरू कर दिया जाएगा। बस्ती डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सूबेदार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों की सुविधा के लिए लोकल रूटों पर अनुबंधित बसों का संचालन अधिक से अधिक किया जा रहा है। जल्द ही नए रूटों पर भी उनकी सेवा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed