{"_id":"60b7c49e8ebc3ee48b1fa569","slug":"prd-worker-dies-after-being-hit-by-bus-basti-news-gkp396669126","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आने से पीआरडी कर्मी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की चपेट में आने से पीआरडी कर्मी की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस की चपेट में आने से पीआरडी कर्मी की मौत
कप्तानगंज (बस्ती)। बीएसएनएल कार्यालय पर ड्यूटी करके लौट रहे पीआरडी कर्मी की कप्तानगंज में बस की चपेट में आने से मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया पांडेय गांव निवासी अखिलेश कुमार पांडेय (55) मंगलवार रात बस से बस्ती से कप्तानगंज के लिए आ रहे थे। कप्तानगंज चौराहे पर बस से उतरते समय शद्द सड़क पर गिर गए। तभी उसी बस के पिछला पहिया की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। वहां से चिकित्सक ने गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात में ही जिला अस्पताल से रेफर होने पर लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पर रखा गया। पुलिस को भी सूचना दी गई। प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम होने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।