फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Pragati welcomed home after selection in PCS J

Basti News: पीसीएस-जे में चयन के बाद घर पहुंचीं प्रगति का स्वागत

Fri, 08 Sep 2023 12:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Pragati welcomed home after selection in PCS J
बस्ती। पीसीएस-जे में चयन होने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार प्रगति त्रिपाठी खौरहवां काॅलोनी स्थित आवास पर पहुंचीं। जहां परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर आशीर्वाद व बधाई दी।
विज्ञापन

प्रगति के पिता संजय मणि त्रिपाठी बड़ौदा यूपी बैंक संतकबीरनगर में अधिकारी हैं। माता सुशीला त्रिपाठी गृहणी हैं। रक्षाबंधन के दिन बेटी को पीसीएस-जे की परीक्षा उत्तीर्ण होने की खबर मिली, तभी से बेटी के घर आने का वे लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। प्रगति ने कहा कि बिना मेहनत और लगन के हम कभी अपने सपने को सकार नहीं कर सकते। जीवन में लक्ष्य बनाकर हम उसे पा सकते है। प्रगति का चयन उत्तर प्रदेश पीसीएस-जे में सिविल जज जूनियर डिवीज़न के पद पर हुआ है। उसे यह सफलता अपने प्रथम प्रयास में 78वी रैंक के साथ प्राप्त हुई। प्रगति की शुरुआती शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय से हुई।
विज्ञापन

श्रीराम स्वरूप यूनिवर्सिटी, लखनऊ से 2020 में बीए, एलएलबी व 2022 में बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से एलएलएम किया। 2023 में उसने यूजीसी नेट जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण की। शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं प्रगति ने एलएलबी व एलएलएम दोनों ही बैच में टॉप कर गोल्ड मेडल हासिल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed