फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Practical exams begin...examiners arrive at a handful of schools first

Basti News: प्रैक्टिकल परीक्षा शुरू...पहले गिनती के विद्यालयों में पहुंचे परीक्षक

Sun, 25 Jan 2026 01:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Practical exams begin...examiners arrive at a handful of schools first
बस्ती। यूपी बोर्ड के इंटरमीडिएट विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षा शनिवार से प्रारंभ हो गई है। पहले दिन गिनती के विद्यालयों में ही यह परीक्षा हो पाई। गैर जनपद के नियुक्त अधिकांश परीक्षकों ने पहुंचने का समय 27 जनवरी से दिया है। इस वजह से पहले दिन 401 में से 10 विद्यालयों में ही यह परीक्षा कराई गई है। शेष विद्यालयों में नियुक्त परीक्षकों के आने का इंतजार है।
विज्ञापन


जिले में इंटरमीडिएट के पंजीकृत परीक्षार्थियों की संख्या 34,214 है। इसमें 16,568 बालक और 17,646 बालिका हैं। इन विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं होनी हैं। इसके लिए लिए विभाग ने गैर जनपद के परीक्षक नियुक्त किए हैं। इसके अलावा दो सचल दल भी गठित किया गया है। शनिवार को यह परीक्षा प्रारंभ होने के बाद सचल दल भी सक्रिय रहे। डीआईओएस संजय सिंह के निर्देश पर विभिन्न विद्यालयों में चल रही प्रायोगिक परीक्षा का निरीक्षण भी किया गया है।
विज्ञापन

अधिकांश विद्यालयों में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों का फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉयोलॉजी विषयों में से केवल एक ही परीक्षक पहुंचे थे। डीआईओएस ने बताया कि अलग-अलग विषयों के लिए नियुक्त परीक्षक अलग-अलग तिथियों में पहुंचेंगे। 27 जनवरी से इस परीक्षा में काफी तेजी आएगी। इधर रविवार और इसके बाद गणतंत्र दिवस होने के कारण परीक्षकों ने अपने पहुंचने का शेड्यूल इसके बाद ही निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी विद्यालयों को आवंटित परीक्षकों का विवरण उपलब्ध करा दिया गया है। विद्यालय प्रशासन नियुक्त परीक्षकों के संपर्क में है। उनका शेड्यूल मिलने के बाद विद्यालय की जिम्मेदारी है कि इस परीक्षा को सुचितापूर्ण ढंग से पूरी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed