फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Power supply disrupted by storm and rain; trees and poles toppled.

Basti News: आंधी-बारिश से लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, पेड़ और खंभे गिरे

Fri, 12 Jun 2026 12:25 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted by storm and rain; trees and poles toppled.
आंधी व बारिश से जिला अस्पताल में गिरा पेड़ संवाद
बस्ती। जिले में बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे आई तेज आंधी और बारिश से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। 10 अधिक स्थानों पर पेड़, बिजली के खंभे व तार टूट गए। इससे कई फीडरों से जुड़े गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम तक सभी फीडरों से आपूर्ति बहाल हो गई। दुबौलिया क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से रिहायशी झोपड़ी जल गई। वहीं, बारिश के बाद धान नर्सरी को फायदा पहुंचा है, किसान खेत तैयार करने में जुट गए हैं। बता दें कि बुधवार रात अचानक से मौसम बदल गया। पहले तेज आंधी आई, फिर बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश होने लगी। शहर में तेज आंधी, ट्रिपिंग और तकनीकी फाॅल्ट के चलते कई इलाकों में बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन

वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में आंधी के चलते कहीं-कहीं बिजली के खंभे और तार टूटकर गिर गए। आंधी के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र अमहट से जुड़े आवास विकास फीडर की बिजली रात में दो से तीन घंटे बाधित रही। वहीं, जलकल और सिविल लाइंस फीडर में भी फाल्ट आने से दो घंटे बिजली गुल रही। आपूर्ति बहाल होने के बाद भी बीच-बीच में बिजली कट जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंधी से गांधीनगर क्षेत्र में कई बड़े होर्डिंग व बैनर फट गए। जिला अस्पताल में पेड़ गिर गया, लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। पुरानी बस्ती क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के पास रात में आंधी के बाद आपूर्ति ठप हो गई थी। सुबह 11 बजे आपूर्ति बहाल हुई। गनेशपुर फीडर की आपूर्ति भी रात में दो घंटे तक ठप रही। दुबौलिया, कुदरहा, हर्रैया, भानपुर, बभनान क्षेत्र में आंधी-बारिश के चलते कई जगहों पर पेड़ गिर गए। तार-केबल टूटने से कई घरों की आपूर्ति प्रभावित रही। सिविल लाइन में तार पर पेड़ गिर जाने से तार टूट गया। इससे दो घंटे बिजली गुल रही।
नुकसान का आकलन करने के लिए निगम की टीम जुट गई है। वहीं, बृहस्पतिवार की शाम तक सभी क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। बारिश के चलते शहर में कई गलियों में जलभराव हो गया।
आकाशीय बिजली गिरने से झोपड़ी जली : दुबौलिया। थाना क्षेत्र के रमनातौफीर गांव में आकाशीय बिजली गिरने से छप्पर में आग लग गई, जिससे उसमें रखा सारा सामान जल गया। बुधवार की देर रात करीब दो बजे आई आंधी व बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से वर्दियां कुंवर ग्राम पंचायत के राजस्व गांव रमनातौफीर गांव में भगवानदीन के रिहायशी छप्पर के घर में आग लग गई। जिससे अंदर रखा सारा सामान अनाज, नगदी, कपड़े व अन्य सामग्री जल गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने किसी तरीके से आग पर काबू पाया। प्रशासक प्रतिनिधि रिंकू ने बताया तहसील प्रशासन को सूचना दी गई है।

हल्की बारिश से सड़क पर जलभराव से सांसत : बनकटी। बुधवार रात में आंधी के बाद हुई बारिश से वैसे तो लोगों को गर्मी से राहत मिली मगर, सड़कों पर जलनिकासी की व्यवस्था ठीक न होने से जलभराव होने से सांसत हुई। बस्ती-महुली मुख्य मार्ग के पकरडाड़, महसों, महादेवा चौराहे के पास जलभराव होने से लोग परेशान हुए। बनकटी खैराटी मार्ग, चित्राखोर से पक्का बाजार, देईसाड़ से हरैया बजहा मार्ग खोरिया से मुरादपुर से डेल्हापार, खरवनिया से मिलकीजोत जिगिनिया मार्ग पर बारिश के बाद कीचड़ से परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed