{"_id":"64e3ae1b2a94c063470a5788","slug":"power-supply-agitation-basti-news-c-207-1-sgkp1004-3124-2023-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दो दिनों में मिली पांच घंटे बिजली, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दो दिनों में मिली पांच घंटे बिजली, उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन
Tue, 22 Aug 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 22 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
विक्रमजोत में विद्युत उप केंद्र पर प्रदर्शन करते उपभोक्ता
विक्रमजोत। 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पहुंचे उपभोक्ताओं ने सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। उपभोक्ता अघोषित बिजली कटौती और लो वोल्टेज को लेकर खासे परेशान हैं। दो दिनों में उपभोक्ताओं को बमुश्किल पांच घंटे भी आपूर्ति न मिलने से उनका सब्र जवाब दे गया। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने आपूर्ति ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
उल्लेखनीय है कि दो दिनों से उपकेंद्र से रोस्टिंग व ओवरलोडिंग के नाम पर हर घंटे कटौती हो रही है। इससे परेशान उपभोक्ता जब उपकेंद्र कर्मियों से कारण जानने का प्रयास करते हैं तो उनके साथ अभद्रता की जाती है। उल्लेखनीय है कि उपकेंद्र का कोहराएं फीडर करीब छह महीने से खराब है। इसको केनौना फीडर से जोड़कर आपूर्ति दी जा रही है। ओवरलोडिंग के चलते केनौना फीडर खराब हो गया है। अब उपभोक्ताओं को किसान फीडर से जोड़कर आपूर्ति दी जा रही है। एक फीडर पर 200 से अधिक गांवों का भार होने के कारण उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और कटौती का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को क्षेत्र के तेज बहादुर सिंह, सुधाकर तिवारी व अनुपम सिंह, खड़ग बहादुर सिंह, तेजनरायन सिंह, अशोक कुमार उर्फ लिट्टे, महाबीर सिंह, रंजीत सिंह सहित सैंकड़ों उपभोक्ताओं ने आपूर्ति सामान्य किए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बारिश न होने से बिजली की खपत बढ़ गई है। ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम होने के कारण कटौती करनी पड़ रही है। ट्रांसफाॅर्मर को अपग्रेड करने की प्रक्रिया प्रॉसेस में है। जल्द ही खामियां ठीक कर ली जाएंगी।
-राम बहादुर यादव, उपखंड अधिकारी