फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   power corporation

Basti News: बिजली विभाग में अप्रेंटिसशिप कर रहे प्रशिक्षुओं को नहीं मिल रहा स्टाइपेंड

Sun, 05 Mar 2023 12:12 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Mar 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
power corporation
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रशिक्षुओं को नौकरी के लिहाज से अप्रेंटिसशिप करनी होती है। बिजली विभाग हर साल आईटीआई प्रशिक्षुओं को अप्रेंटिसशिप कराता है। चालू सत्र में इसके लिए विद्युत वितरण मंडल में करीब 48 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ, लेकिन अभी तक किसी को स्टाइपेंड (शिक्षुता धनराशि) नहीं मिली है।
आईटीआई में संचालित इलेक्ट्रिशियन ट्रेड से हर साल 40 से अधिक प्रशिक्षु उत्तीर्ण होकर निकलते हैं। प्रशिक्षुओं को नौकरी प्राप्त करने के लिए सालभर किसी प्रतिष्ठान में अप्रेंटिसशिप करनी होती है। इस दौरान उन्हें 7, 700 रुपये मानदेय दिया जाता है। अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन शिविर लगाकर किया जाता है। शासन के अनुसार जिन प्रतिष्ठानों में कर्मचारियों की संख्या-30 से अधिक होगी, उन्हें कुल संख्या का 10 प्रतिशत हिस्सा अप्रेंटिसशिप रखना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

जिले में बिजली वितरण व्यवस्था के लिए चार खंड बनाए गए हैं। प्रत्येक खंड में 12-15 अभ्यर्थियों को हर साल अप्रेंटिसशिप कराई जाती है। अधिशासी अभियंता ज्ञानप्रकाश ने बताया कि अप्रेंटिसशिप करने वाले प्रशिक्षुओं को स्टाइपेंड देने के लिए उनका प्रपत्र पोर्टल पर अपलोड कराया जा रहा है। इसी माह में सभी को राशि उनके बैंक खाते में भेज दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों द्वारा प्रपत्र समय से उपलब्ध नहीं कराया गया। इसलिए भुगतान में देर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed