फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Poster became a topic of discussion in Rameshwapuri ward

Basti News: रामेश्वपुरी वार्ड में पोस्टर बना चर्चा का विषय

Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Fri, 28 Apr 2023 01:25 AM IST
विज्ञापन
Poster became a topic of discussion in Rameshwapuri ward
रामेश्वरपुरी वार्ड में लगा सपा के खिलाफ पोस्टर।
बस्ती। निकाय चुनाव के बीच शहर के रामेश्वपुरी वार्ड में सदर के विधायक बेवफा हैं का पोस्टर बृहस्पतिवार को राजनीतिक गलियारे में चर्चा बना रहा। रामेश्वरपुरी में यह भी बैनर लगा है कि सपा के नेता इस क्षेत्र में वोट मांगने न आएं। बैनर लगाने वाला सपा का एक कार्यकर्ता बताया जा रहा है।
विज्ञापन

चर्चा है कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मो. अकरम जो पंचर बनाकर जीवनयापन करते हैं। वह समाज सेवा क्षेत्र में भी गहरी रुचि रखते हैं। मो. अकरम ने निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद से अपने वार्ड में पार्टी सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाने का प्रार्थना पत्र दिया था। लेकिन, उसे टिकट नहीं दिया गया। अकरम का दावा है कि वह पिछले 22 साल से सपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। आए दिन सपा के नेता उनकी दुकान पर लंबी बैठकी करते हैं। सपा विधायक व जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव से भी उनका खूब मेल-जोल है। पूर्व में वह वार्ड सदस्य का चुनाव लड़ चुका है, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उसे रामेश्वरपुरी वार्ड से टिकट देने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है, कि टिकट किसी और को दे दिया गया। अब मो. अकरम ने मोहल्ले में बैनर पोस्टर लगा कर विरोध कर रहे हैं। अकरम पार्टी से बागी होकर वार्ड सदस्य के लिए पर्चा भी दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed