फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Post office networking

महीनेभर से पोस्ट ऑफिस का नेटवर्क खराब, उपभोक्ता परेशान

Tue, 05 Nov 2019 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Post office networking
पोस्ट ऑफिस का नेटवर्क खराब, उपभोक्ता परेशान
विज्ञापन

सल्टौआ। कस्बे में स्थित डाकघर महीने भर से बेमतलब साबित हो रहा है। नेटवर्क की समस्या के चलते उपभोक्ता और कर्मचारी त्रस्त हैं। जिससे ऑनलाइन कार्य नहीं हो पा रहा है। वाल्टरगंज स्थित उप डाकघर से विभागीय कार्य निस्तारित किए जा रहे हैं। जिससे उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

पोस्ट ऑफिस में दस से पंद्रह हजार उपभोक्ता हैं। नेटवर्क ठीक होने पर रोज तकरीब पांच सौ उपभोक्ताओं के कार्य किए जाते थे। पोस्ट ऑफिस में राष्ट्रीय बचत पत्र, किसान विकास पत्र, आरडी, रजिस्ट्री व स्पीड पोस्ट के कार्य ऑनलाइन किए जाते हैं। नेटवर्क की खराबी के चलते सारे काम ठप पड़े हैं। बचत खाते से रुपया निकालने वाले उपभोक्ताओं को खासी दिक्कतें हो रही हैं। रुपया न निकलने से उपभोक्ताओं के सामने आर्थिक तंगी का संकट आ पड़ी है। सुशीला, श्याम सुंदर, फूलमती ने बताया कि हफ्तेभर से रुपया निकलने आ रही हैं। कर्मचारी नेटवर्क खराब होने की बात कह कर पल्ला झाड़ लेते हैं। पूरे क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस पर ही आधार कार्ड बनाने व संशोधन की सुविधा है। स्थानीए निवासी संजय कुमार, सुनील पांडेय, दिनेश कुमार, बाबूराम, फूलचंद, बाबूराम व भगवान दीन ने बताया कि आधार कार्ड न बनने से कई सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। उपभोक्ताओं के कार्यों को इकट्ठा कर ऑफिसकर्मी वाल्टरगंज स्थित उप डाकघर ले जा कर निस्तारित कर रहे हैं। पोस्ट मास्टर एसपी यादव ने बताया नेटवर्क की समस्या से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया है। हफ्तेभर में नेटवर्क ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed