फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   poll fell due to rain, power failure

बारिश में गिरे सात खंभे, 55 गांवों की बिजली गुल

Sun, 12 Jul 2020 09:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
poll fell due to rain, power failure
बारिश में गिरे सात खंभे, 55 गांवों की बिजली गुल
विज्ञापन

कुदरहा। भारी बारिश में शनिवार देर रात सात खंभे गिरने से कुदरहा उपकेंद्र की 33 केेवी की लाइन में गड़बड़ी आ गई। उससे 55 से अधिक गांवों की बिजली गुल हो गई। खंभों को ठीक करने के लिए बनकटी उपकेंद्र के लाइनमैन सहित अन्य कर्मचारी रविवार दिनभर जद्दोजहद करते रहे।
बारिश अब मुसीबत बन चुकी है। जिले के कई क्षेत्रों में शनिवार देर रात भारी बारिश हुई। जिससे 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र कुदरहा की 33 केेवी लाइन के सात खंभे गिर गए। एसडीओ अभय सिंह ने बताया कि लालगंज के पास दो व जगन्नाथपुर गांव के पश्चिम में पांच खंभे गिरे हैं। खेतों में पानी भरा है और उनमें धान की फसलें भी लगी हैं।
विज्ञापन

ऐसे में काम करने में कठिनाई आ रही है। इसके बावजूद करीब स्टाफ खंभे लगाने का काम कर रहा है। बताया कि बनकटी उपकेंद्र से अतिरिक्त लाइन स्टाफ मंगाकर काम कराया जा रहा है। आपूर्ति देर रात तक सामान्य कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed