फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   polithine in incom

Basti News: प्लास्टिक कचरे से आय अर्जित करने वाला दूसरा गांव बना पोखरनी

Mon, 21 Aug 2023 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
polithine in incom
बस्ती। बहादुपुर ब्लॉक का पोखरनी गांव स्वयं अर्जित करने वाला जिले का दूसरा गांव बन गया है। गांव में नई तैनाती पाए सफाई कर्मचारी सूरज ने सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा बेच कर कुल 150 रुपये ग्राम पंचायत निधि में जमा किया है।
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी सूरज चक्रवर्ती ने इसके पहले इसी बहादुरपुर ब्लॉक के भेड़िहा ग्राम पंचायत में सिंगल यूज प्लास्टिक कचरा बेच कर सात हजार रुपये ग्राम पंचायत निधि में जमा किए थे, जिससे भेड़िहा ग्राम पंचायत स्वयं आय अर्जित करने वाली जिले की पहली ग्राम पंचायत बनी थी। इधर नई ग्राम पंचायत पोखरनी में तैनाती पाते ही सूरज ने यहां भी कचरा बेचकर डेढ़ सौ रुपये जमा कर दिए हैं, जिससे पोखरनी जिले का दूसरा स्वयं आय अर्जित करने वाला गांव बन गया है।
विज्ञापन

यही नहीं सूरज ने सिंगल यूज प्लास्टिक के कचरे से प्राथमिक विद्यालय पोखरनी के राष्ट्रीय ध्वज का चबूतरा भी तैयार किया है, जिस पर इस बार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। सूरज सिंगल यूज प्लास्टिक के कचरे से गर्मी में पशु-पक्षियों के पीने के लिए पानी का हौज भी बनाते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed