{"_id":"682a3c1c490032161b0c2abb","slug":"police-will-record-the-statement-of-doctors-in-the-case-of-rape-of-an-innocent-child-basti-news-c-207-1-bst1001-136796-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मासूम से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सकों का बयान दर्ज करेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मासूम से दुष्कर्म के मामले में चिकित्सकों का बयान दर्ज करेगी पुलिस
Mon, 19 May 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 19 May 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। कोतवाली क्षेत्र में 10 मई को चार साल की मासूम से हुई दुष्कर्म की वारदात में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के दो दिन के अंदर ही आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार करके जेल भिजवा दिया है। अब उसे कठोरतम सजा दिलाने के लिए पुलिस चार्जशीट तैयार करने में जुटी है।
पुलिस उन चिकित्सकों का बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है, जिन्होंने बच्ची का परीक्षण किया था। घटना स्थल से लेकर मेडिकल मुआयना तक ठोस साक्ष्य जुटाएं जा रहे हैं।
पुलिस इस मामले में जल्दी और सटीक विवेचना करने में जुटी है। ताकि आरोपी को न्यायालय से सख्त सजा दिलाने में कोई तथ्य छूटने न पाए। इसीलिए पुलिस ने पहले आरोपी को रिमांड पर लेकर घटना स्थल से तमाम साक्ष्य जुटाए हैं। इसके बाद पुलिस अब पीड़ित बच्ची का मेडिकल मुआयना और इलाज करने वाली चिकित्सीय टीम से भी संपर्क शुरू कर दी है। घटना के बाद बदहवास मासूम को गोरखपुर में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच में जुटी पुलिस टीम वहां भी पहुंची। घटना के बाबत परिजनों का बयान दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस अब जिला महिला अस्पताल के उन दो चिकित्साधिकारियों का बयान लेगी, जिनकी मौजूदगी में मासूम बेटी का मेडिकल परीक्षण हुआ था।
विज्ञापन
इसके अलावा सीमन जांच के लिए जिस चिकित्साधिकारी को सैंपल दिया गया था, उनका भी बयान दर्ज किया जाएगा। इसके लिए पुलिस टीम ने संबंधित चिकित्सकों से समय मांगा है। जानकारी के अनुसार रविवार को ही इन चिकित्सकों का बयान दर्ज होना था। लेकिन, अवकाश होने के वजह से यह कार्रवाई अगले दिन सोमवार को पूरी की जाने की उम्मीद है।