फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police took supplementary Tahrir from the daughter of the deceased

Basti News: बैकफुट पर पुलिस, मृतका की बेटी से ली पूरक तहरीर

Tue, 30 May 2023 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 30 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
Police took supplementary Tahrir from the daughter of the deceased
गायघाट। कलवारी थानाक्षेत्र के रामपुर के बासमती हत्याकांड में लूटपाट की घटना को नजरअंदाज करने को लेकर पुलिस बैकफुट पर आ गई। उसने मृतका की बेटी से सोमवार को एक पूरक तहरीर ली गई। जिसमें घर में हुई लूटपाट का जिक्र है। सोमवार को दी गई तहरीर में सोनिया ने लिखा है कि घटना के समय हत्या का केस दर्ज किया गया था लेकिन लूटपाट का केस दर्ज नहीं किया गया था। जबकि उसके घर से उसकी मां के 20 हजार रुपये, चांदी का छल्ला, कड़ा, सोने की लॉकेट, चांदी की चार लड़ी की माला आदि की लूटपाट की गई थी। एसओ आलोक कुमार श्रीवास्तव ने मामले में लीपापोती की बात को खारिज करते हुए बताया कि उस समय जो तहरीर दी गई,उस हिसाब से तत्काल हत्या का केस दर्ज किया गया। पुलिस गंभीरता से इस मामले के पर्दाफाश के प्रयास में है।
विज्ञापन

उधर, परिवार के लोगों ने कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। जो कि मृतका के परिवार में अच्छी तरह से घुले-मिले हुए हैं। माना जा रहा है कि आरोपियों को इस बात की जानकारी थी कि बासमती के पास रुपये रखे हैं। बकरी बेचकर रखे रुपयों की भी उसे जानकारी थी। संदेह के आधार पर उनमें से एक को पुलिस उठा कर पूछताछ भी कर रही है। दूसरा संदिग्ध फरार बताया जा रहा है। उसकी तलाश में टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन

---
यह है घटना
- शनिवार को रामपुर निवासी 75 वर्षीय बासमती देवी का शव उसके घर में पाया गया था। वह घर पर अकेली रहती थी। उसका बेटा श्याम सुंदर दिल्ली रहता है। उसकी सात बेटियां, जिनकी शादी हो चुकी है और वे सभी अपनी ससुराल में थीं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे पांचवें नंबर की बेटी ममता ने अपनी मां से वीडियो कॉल पर बात किया था। अगले दिन शनिवार दोपहर करीब 12 बजे फिर जब उसने मां के पास फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। पड़ोस के लड़के को फोन करके उसने मां के बारे में जानकारी लेने के लिए भेजा तो छत की सीढ़ी के पास पैर दिखाई दिया। आसपास के लोग इकट्ठा होकर गेट के ताले को तोडकर अंदर गए। तो देखा तो बासमती मृत पड़ी थी। कमरे में देखा तो आलमारी टूटी पड़ी थी और सामान बिखरे पड़े थे। परिजनों के अनुसार आलमारी से जेवर और नगदी गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
दर्ज है हत्या का केस
- शनिवार को शव मिलने के बाद ही पुलिस ने मृतका की बेटी सोनिया की तहरीर पर हत्या का केस दर्ज किया था। उस समय दी गई तहरीर में घर में हुई लूटपाट का जिक्र नहीं किया गया था। बाद में सोनिया और उसकी अन्य बहनों ने वीडियो जारी करके पुलिस पर गई गंभीर आरोप लगाए थे। कहा गया था कि पुलिस ने अधिकारियों के पहुंचने से पहले घर में बिखरे सामानों को अलमारी में रखवाया। ताकि लूटपाट की बात जाहिर न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed