फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Police team set out to raise awareness

Basti News: चुप्पी तोड़ो, खुलकर बोलो का अलख जगाने निकली पुलिस की टीम

Thu, 07 Dec 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 07 Dec 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Police team set out to raise awareness
जगह-जगह मिशन शक्ति के कार्यक्रमाें से किया गया जागरूक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति के विशेष अभियान के तहत चुप्पी तोड़ो, खुल कर बोलो का संदेश लेकर महिलाओं, बालिकाओं ओर छात्राओं में अलख जगाया जा रहा है।
इस क्रम में कलवारी से महिला कांस्टेबल बिंदेश्वरी देवी व महिला कांस्टेबल पूनम पाठक ने झिनकूलाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कुसौरा में, थाना छावनी से कांस्टेबल नीरा यादव ने अशोक इंटर कॉलेज छावनी, राम जानकी तिराहा, शहीद स्मारक, खानकला थाना छावनी, थाना मुंडेरवा से एसआई गिरीश चंद्र , गार्ड उमाकांत चौबे व महिला कांस्टेबल कविता व नीतू यादव ने ओड़वारा में जांच की। इस दौरान 60 लोगों को चेक किया गया। बिना वजह घूम रहे 10 युवकों से माफी नामा भरवाया गया।
विज्ञापन

इस दौरान महिला सशक्तीकरण अभियान के क्रम में पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं से बातचीत कर मिशन शक्ति से संबंधित बातों को बताकर जागरूक किया गया।
एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी व थानों की एंटी रोमियो टीमों के जरिये महिला सुरक्षा संबंधी विभिन्न हेल्पलाइन 1090-वीमेन पॅावर लाइन, 181-महिला हेल्प लाइन, 108- एंबुलेंस सेवा, 1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 112-पुलिस आपातकालीन सेवा, 1098-चाइल्ड लाइऩ, 102-स्वास्थ्य सेवा आदि नंबर युक्त पैंपलेट वितरित कर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed