{"_id":"6a8ca20dc617c4111903f5ab","slug":"police-searching-for-files-department-searching-for-accounts-of-579-posts-basti-news-c-7-1-gkp1058-1428945-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फाइल ढूंढ रही पुलिस, 579 पदों का हिसाब तलाश रहा विभाग\nन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फाइल ढूंढ रही पुलिस, 579 पदों का हिसाब तलाश रहा विभाग न
विज्ञापन
बस्ती। बीएसए कार्यालय से अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति संबंधी पत्रावली गायब होने से विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। महत्वपूर्ण दस्तावेजों के गायब होने पर तरहृ-तरह की चर्चाएं हैं। बीएसएए अनूप कुमार की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं 579 पद के सापेक्ष 338 अनुदेशकों की नियुक्ति का हिसाब विभाग तलाश रहा है। पत्रावली बरामद होने पर नियुक्ति प्रक्रिया से जुड़े कई अहम तथ्य आने की उम्मीद है।
वर्ष 2013 से 2016 के बीच 579 पदों पर अंशकालिक अनुदेशकों की नियुक्ति होनी थी। इसमें 193 कला, 193 कार्य अनुभव व 193 स्वास्थ्य शारीरिक शिक्षा के विषय के अनुदेशकों की तैनाती करनी थी। वर्तमान में सिर्फ 338 अनुदेशक ही कार्यरत हैं। पत्रावली न मिलने की वजह से यह नहीं पता चल पा रहा है कि तत्कालीन चयन प्रक्रिया के समय कितने अनुदेशक की नियुक्ति की गई थी।
बताया जा रहा है कि तत्कालीन वरिष्ठ लिपिक विमल कुमार त्रिपाठी वर्तमान में संयुक्त शिक्षा निदेशक बस्ती मंडल के कार्यालय में प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत हैं। स्थानांतरण के बाद उन्होंने अपना चार्ज डीसी को सौंपा था। डीसी के निधन के बाद दूसरे डीसी को चार्ज दे दिया गया। इस बीच नियुक्ति संबंधी पत्रावली कहां गई किसी को कुछ पता नहीं है। ी