{"_id":"65eff32595623fdda5044fea","slug":"police-poster-party-will-keep-an-eye-on-the-changing-environment-basti-news-c-207-1-sgkp1002-112842-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बदलते माहौल पर नजर रखेगी पुलिस की पोस्टर पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बदलते माहौल पर नजर रखेगी पुलिस की पोस्टर पार्टी
Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 12 Mar 2024 11:46 AM IST
विज्ञापन
होली, रमजान व चुनावी माहौल में बढ़ी संवेदनशीलता
पुलिस विवाद की स्थिति से बचने के लिए उठा रही कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। होली, रमजान और आसन्न लोकसभा चुनाव को देखते हुए संवेदनशीलता काफी बढ़ गई है। ऐसे मौके पर पुलिस प्रशासन कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। माहौल पर नजर रखने के लिए पोस्टर पार्टी गठित की गई है। डीजीपी का निर्देश है कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा के हित में प्रत्येक दिन सुबह के समय पोस्टर पार्टी निकाली जाए। पोस्टर पार्टी को किस दिशा में जाना है, यह थाना प्रभारी तय करेंगे। यह पार्टी विवादित पोस्टर, वाल पेंटिंग आदि पर नजर रखेगी। सीसीटीवी कैमरे को क्रियाशील करने और संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरे का भी ट्रायल कराने के निर्देश दिए गए हैं।
चुनावी मोड में आ चुकी पुलिस एक-एक चीजों को दुरुस्त करने में जुटी है। इस बीच रमजान का महीना भी आने वाला है। 12 दिन बाद पड़ रही होली की खुमारी भी चढ़ने लगी है। ऐसे में आशंका है कि शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने के लिए खुराफात कर सकते हैं। इसमें सबसे ज्यादा खतरा आपत्तिजनक पोस्टर चिपकाने का है। पोस्टर पार्टी के गठन पश्चिमी जनपदों में यह प्रयोग काफी सफल रहा।
आईजी आरके भारद्वाज ने बताया कि पिछले चुनावों के वक्त हुए झगड़े फसाद की इस वक्त के लिहाज से समीक्षा करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई कराई जा रही है। समय-समय पर आने-जाने वाले रास्तों एवं ढाबों चेकिंग के निर्देश दिए हैं। चुनाव को लेकर हॉट-स्पाट, बाॅर्डर चेकिंग, सांप्रदायिक संवेदनशील स्थानों को चिह्नित करते हुए पिकेट, गश्त व चैकिंग ड्यूटी लगाई जा रही है। कहा कि त्योहारों में कोई भी जुलूस बिना अनुमति अथवा गैर परंपरागत तरीके से नहीं निकलने पाए। साथ ही पिछले तीन महीनों में दो समुदायों के बीच विवादों की स्थिति का आंकलन करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। पंजीकृत गिरोह के गुर्गों की क्रियाशीलता को देखकर उनके खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
...
डकैती के पोस्टर ने खूब किया हलकान
दो महीने पहले डकैती डालने के फर्जी पोस्टर ने पुलिस को खूब तंग किया था। रुधौली, वाल्टरगंज, सोनहा और मुंडेरवा थाने के कई गांवों में पोस्टर चिपकाए पाए गए थे। इस पर गांव के चुनिंदा घरों में डाका डालने की धमकी दी गई थी। इसके बाद गांव के लोगों में दहशत फैल गई थी। पुलिस ने केस दर्ज कर सर्विलांस व एसओजी टीम को ऐसा करने वालों का पता लगाने के निर्देश दिए थे। गनीमत रही कि यह बातें अफवाह निकलीं। हालांकि, ऐसा करने वालों का अब तक पता नहीं चल सका।
...
इस तरह काम करती है पोस्टर पार्टी
पोस्टर पार्टी में दो या उससे अधिक पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है। पोस्टर पार्टी तड़के तीन बजे थानों से रवाना होती है। वह अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर, मस्जिद, गिरिजाघर, गुरूंद्वारा समेत अन्य धार्मिक स्थलों की निगरानी करती है। यदि किसी धार्मिक स्थल की दीवार पर कोई आपत्तिजनक बात या कोई कागज चिपका मिलता है तो उसे तुरंत हटा देती है। पोस्टर पार्टी तीन से पांच बजे तक क्षेत्र में भ्रमण कर निगरानी करती है। यदि कहीं कोई आपत्तिजनक वस्तु दिखाई देती है तो तत्काल आलाधिकारियों को सूचित करती है।