{"_id":"5e91ae728ebc3e76cb3d1ebe","slug":"police-ko-kiya-sammanit-basti-news-gkp347646115","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब व मास्क देकर पुलिस को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब व मास्क देकर पुलिस को किया सम्मानित
विज्ञापन

मुंडेरवा(बस्ती)। परिजनों से अलग रहते हुए 24 घंटे लॉकडाउन का पालन कराने के लिए मुस्तैद पुलिस जवानों को भाजपा नेताओं ने गुलाब का फूल व मास्क देकर सम्मानित किया। भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव ने थाना मुंडेरवा में प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार शुक्ला सहित पूरे स्टाफ को सम्मानित किया।
अविनाश ने कहा कि जन सुरक्षा में 24 घंटे सेवा दे रहे पुलिसकर्मियों की जितनी तारीफ की जाए कम है। सरकार और प्रशासन के निर्देशों का अनुपालन कराने की जिम्मेदारी इन्हीं के कंधों पर है। पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजयुमो अनूप कुमार भट्ट ने कहा कि इस महामारी में पुलिस देवदूत की तरह काम कर रही है। इस मौके पर श्याम मोहन त्रिपाठी, रीमा सिंह, दिलीप सोनी, सुभाष चंद जायसवाल, दुर्गविजय, हनुमान यादव, प्रांजल तिवारी, शीला, मंशा पांडेय, कुलदीप कुमार आदि मौजूद रहे।