फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   police arrest two people

बहन के देवर ने दोस्त संग मिलकर किया था हत्या का प्रयास

Wed, 08 Dec 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
police arrest two people
युवती के जानलेवा हमले के आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। संवाद - फोटो : BASTI
बहन के देवर ने दोस्त संग मिलकर किया था हत्या का प्रयास
विज्ञापन

- हत्या के प्रयास के दोनों आरोपित गिरफ्तार
- शादी करने की जिद के चलते किया रास्ते से हटाने की कोशिश
- युवती का बहन के देवर से था प्रेम प्रसंग
- कप्तानगंज के गौरा गांव के पूरब गन्ने के खेत में मिली थी युवती
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज (बस्ती)। पुलिस ने कप्तानगंज थाने के गौरा गांव के पास गन्ने के खेत में लहूलुहान मिली युवती के मामले का पर्दाफाश कर दिया है। बहन के देवर से शादी करने की जिद के कारण नर्सिंग होम में कार्यरत स्टाफ नर्स की हत्या की कोशिश की गई। हैरानी की बात यह है कि जिससे वह शादी करना चाहती थी, उसी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटाने की कोशिश की। संयोग से वह जिंदा बच गई और उसकी हत्या का प्रयास करने वाले दोनों आरोपित पुलिस की गिरफ्त में आ गए। उन्हें छावनी के चौकड़ी टोल प्लाजा के पास से बुधवार तड़के गिरफ्तार किया गया।
चार दिसंबर को सामने आए इस प्रकरण का पर्दाफाश करते हुए एसपी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि अयोध्या जिले के देवकाली थाना क्षेत्र के राम गुलाम का पुरवा गांव की रहने वाली अमिता मौर्या पुत्री राम शंकर मौर्या का उसकी बहन के देवर नकुल मौर्या निवासी मलेथूकनक थाना बीकापुर जनपद अयोध्या से प्रेम संबंध था। वह इससे शादी करना चाहती थी। मगर नकुल इसके लिए तैयार नहीं था। इस बीच नकुल की शादी मिल्कीपुर थाना क्षेत्र के सोनखरा गांव में तय हो गई। इसी माह 12 दिसंबर को शादी होनी थी। शादी तय होने के बाद दोनों के बीच में विवाद शुरू हो गया। नकुल ने 40 हजार रुपये देकर सुलह किया। बाद में अमिता मौर्या 20 हजार रुपये की और मांग करने लगी। इसी पर दोनों में विवाद और गहरा गया। पुलिस के मुताबिक चार दिसंबर को नकुल मौर्य ने अपने दोस्त अभिषेक निषाद निवासी इस्माइलपुर थाना बीकापुर जनपद अयोध्या के साथ घुमाने के बहाने बाइक पर बैठाकर उसे गौरा गांव के निकट गन्ने के खेत में ले गया। वहां मारपीट कर मरा समझकर छोड़कर भाग गए। सुबह गांव के चौकीदार की सूचना पर पहुंची पुलिस उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उसकी हालत अभी भी नाजुक बताई जा रही है। एसपी ने बताया कि घटना के समय पहने जूते और खून लगी जैकेट पुलिस ने बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

नकुल की शादी टूटी
युवती पर जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी की घटना में गिरफ्तार होने के कारण 12 दिसंबर को होने वाली शादी टूट गई। बीकापुर क्षेत्र के मलेथुकनक गांव के रहने वाले नकुल मौर्या की शादी मिल्कीपुर थाना क्षेत्र के सोनखरा गांव में तय हुई थी। 12 दिसंबर को उसकी बरात जानी थी, शादी को लेकर दोनो घरों में तैयारी पूरी हो गई थी। उसकी गिरफ्तारी होने से दोनों परिवारों में मायूसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed