Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Shortage of doctors affects the functioning of 'Aarogya Mandirs' (health centers)

Basti News: डॉक्टरों की कमी से आरोग्य मंदिरों का संचालन प्रभावित

Sat, 28 Nov 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Shortage of doctors affects the functioning of 'Aarogya Mandirs' (health centers)
बस्ती। नगरीय क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खोले गए 13 अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिकित्सकों की तैनाती न होने से पूरी क्षमता से संचालित नहीं हो पा रहे हैं। वहीं, संविदा कर्मचारियों के पांच माह से लंबित मानदेय भुगतान के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश ने 52 लाख रुपये जारी किए हैं। इससे कर्मचारियों को बकाया मानदेय मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन (पीएम-एबीएचआईएम) के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर और पॉलीक्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। जिले में ऐसे 13 केंद्र हैं, जहां विभिन्न पदों पर संविदा कर्मचारियों की तैनाती है। हालांकि, चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं होने से स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन प्रभावित हो रहा है। अन्य कर्मचारी अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।
विज्ञापन

इस बीच संविदा कर्मचारियों के लंबित मानदेय भुगतान के लिए एनएचएम के मिशन निदेशक ने सीएमओ कार्यालय को 52 लाख रुपये आवंटित किए हैं। यह धनराशि जून से अक्तूबर 2026 तक के बकाया मानदेय के भुगतान पर खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ (आरसीएच) डॉ. बृजेश शुक्ला ने बताया कि आवंटित बजट से पांच माह का लंबित मानदेय दिया जाएगा। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सच्चिदानंद चौरसिया ने बताया कि बजट मिलने से चिकित्सकों और अन्य कर्मचारियों के सामने मानदेय का संकट दूर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed