{"_id":"6b09ec0e2c4af58b530de443","slug":"a-special-drive-will-be-conducted-to-add-names-to-the-electoral-roll-basti-news-c-207-1-bst1005-172912-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
विज्ञापन
बस्ती। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन कराने और नाम हटवाने के लिए शनिवार और रविवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बीएलओ मौजूद रहेंगे और मतदाता पंजीकरण से संबंधित फार्म उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना ने पात्र नागरिकों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 कराया जा रहा है। इसके तहत 17 नवंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर आलेख्य मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है।
डीएम ने बताया कि मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए फार्म-6 भरकर बीएलओ, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा किया जा सकता है। नाम, पता समेत अन्य प्रविष्टियों में संशोधन, मतदाता पहचान पत्र बदलवाने, दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकन और निवास परिवर्तन के लिए फार्म-8 भरना होगा। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म-7 का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विशेष अभियान के दौरान सभी बूथों पर बीएलओ की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है। पर्याप्त संख्या में फार्म भी उपलब्ध रहेंगे। नाम जुड़वाने के लिए आवेदकों को नवीनतम फोटो के साथ जन्मतिथि और निवास प्रमाण से संबंधित आवश्यक अभिलेख लेकर पहुंचना होगा।
मतदाता सूची से संबंधित जानकारी के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय के फोन नंबर 05542-246810, मोबाइल नंबर 9454418055 और टोल फ्री नंबर 1950 पर संपर्क किया जा सकता है।