{"_id":"6b09ec06de4c17eea80b3bfd","slug":"information-related-to-voters-will-be-available-over-the-phone-basti-news-c-207-1-bst1005-172848-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: फोन पर मिलेंगी मतदाता से जुड़ी जानकारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: फोन पर मिलेंगी मतदाता से जुड़ी जानकारियां
विज्ञापन
बस्ती। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, कटवाने या किसी गलती में सुधार कराने के लिए अब सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर)-2027 के तहत जिले में जिला संपर्क केंद्र (डीसीसी)-1950 सक्रिय कर दिया गया है। मतदाता एक फोन कॉल पर आवेदन की स्थिति, बीएलओ, मतदान केंद्र और निर्वाचन संबंधी शिकायतों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 17 नवंबर से चार जनवरी 2027 तक चलने वाले पुनरीक्षण अभियान के दौरान यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। एडीएम/उप जिला निर्वाचन अधिकारी एस. सुधाकरन ने बताया कि मतदाता मोबाइल या लैंडलाइन से 1950 पर कॉल कर सकते हैं। जनपद से बाहर रहने वाले नागरिक एसटीडी कोड के साथ 05542-1950 पर संपर्क कर सकेंगे। इसके अलावा 05542-297710 लैंडलाइन नंबर पर भी जानकारी ली जा सकती है।
उन्होंने बताया कि हेल्पलाइन के माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए फार्म-6, नाम हटवाने के लिए फार्म-7 और नाम, पता या अन्य विवरण में संशोधन के लिए फार्म-8 भरने की प्रक्रिया की जानकारी मिलेगी। ऑनलाइन या बीएलओ के माध्यम से जमा किए गए आवेदनों की प्रगति भी फोन पर पता की जा सकेगी।
विज्ञापन
मतदाता सूची में अपना नाम, भाग संख्या और क्रम संख्या जानने के साथ ही संबंधित मतदान केंद्र का नाम और पता भी प्राप्त कर सकेंगे। बीएलओ की जानकारी, मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) मिलने में देरी और निर्वाचक नामावली में त्रुटियों से संबंधित शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे। शिकायतों पर हुई कार्रवाई की स्थिति जानने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
कलेक्ट्रेट और तहसीलों में भी मिलेगी मदद : मतदाताओं की सुविधा के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर कार्यालय, कलेक्ट्रेट और जिले की सभी तहसीलों में विशेष हेल्प डेस्क बनाई गई हैं। यहां फार्म-6, 7 और 8 निशुल्क उपलब्ध होंगे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने नागरिकों से ईसीआईनेट ऐप डाउनलोड करने और पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची में अपनी प्रविष्टियों की जांच करने की अपील की है, ताकि सूची को त्रुटिरहित बनाया जा सके।