{"_id":"6b09eb459643a0119a013f7c","slug":"encroachments-removed-from-badevan-intersection-taxi-vehicles-also-cleared-away-basti-news-c-207-1-bst1001-172895-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बड़ेवन चौराहे से हटवाया अतिक्रमण, टैक्सी वाहनों को भी हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बड़ेवन चौराहे से हटवाया अतिक्रमण, टैक्सी वाहनों को भी हटाया
विज्ञापन
बस्ती। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को बड़ेवन चौराहे पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान फोरलेन और टूलेन के सर्विस लेन के साथ फ्लाईओवर के नीचे लगीं अस्थायी दुकानों को हटवाया गया। सड़क किनारे खड़े अयोध्या, बांसी, खलीलाबाद और डुमरियागंज रूट के टैक्सी वाहनों को भी हटाया गया।
यातायात प्रभारी कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई शुरू की तो फल, फास्टफूड और खोंचे के ठेले लगाने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया। सर्विस लेन पर खड़े टैक्सी वाहनों को हटाने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाई तो चालक अपने वाहन लेकर इधर-उधर जाने लगे। करीब आधे घंटे तक चले अभियान के बाद चौराहे से अतिक्रमण हटवा दिया गया।
यातायात प्रभारी ने बताया कि बड़ेवन चौराहा शहर का प्रवेश द्वार है। यहां वाहनों का दबाव अधिक रहता है। सड़क किनारे अस्थायी दुकानें और टैक्सी वाहनों के जमावड़े से अक्सर जाम की स्थिति बनती है। इससे आवागमन के साथ सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि चौराहे के आसपास दोबारा अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।